क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन

300b33c018a3be7ac361c99058389f8c17863315111781379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ‘बेस्ट बिफोर’ के बाद भी गुणवत्ता जांचकर खाना उपयोग कर सकते हैं.

Food Labels for Safety: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ग्राहकों से अपील की है कि वे खाने-पीने की चीजों के लेबल पर लिखी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तारीखों को लेकर सतर्क रहें ताकि खाने की बर्बादी कम हो और उनकी सेहत पर भी कोई बुरा असर न पड़े. 

FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “खाने के पैकेट पर लिखी तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं होती, बल्कि यह आपको सुरक्षित और बेहतर को चुनने में मदद करती है. अलग-अलग तारीख वाले लेबल का मतलब समझने से खाने की बर्बादी कम हो सकती है और आपकी सेहत भी सुरक्षित रह सकती है. कुछ भी खाने से पहले हमेशा लेबल जरूर पढ़ें.”

सही तारीखों का मतलब समझें

#HarLabelKuchKehtaHai कैंपेन के तहत FSSAI ने कहा कि हमेशा ‘Use By’ या ‘Expiry Date’ (इस्तेमाल की आखिरी तारीख) जरूर देखें, क्योंकि यह सुरक्षा से जुड़ी बात है. “इस तारीख के बाद खाने-पीने की चीजों का सेवन न करें. FSSAI के मुताबिक, अधिकतर लोग पैकेट पर लिखी तारीखों का मतलब सही से समझ नहीं पाते हैं, जिससे कई बार खाना खराब भी नहीं होता लेकिन लोग उसे डस्टबिन में फेंक देते हैं. 

Best before- यह तारीख प्रोडक्ट की क्वॉलिटी को दर्शाता है. इसका मतलब है कि इस तारीख खाने का स्वाद, सुगंध और उसका टेक्सचर अच्छा रहेगा. इस तारीख के ठीक बाद खाना खराब नहीं हो जाएगा, बल्कि उसकी क्वॉलिटी कुछ कम हो जाएगी. हालांकि, इस्तेमाल तब भी कर सकते हैं.

Expiry Date- यह तारीख भोजन की सुरक्षा की अंतिम सीमा है. इस तारीख के बाद किसी खाद्य पदार्थ का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो जाता है. एक्सपायरी डेट निकलने के बाद प्रोडक्ट को फेंक देने में ही समझदारी है. 

खाने की बर्बादी ऐसे रोकें

FSSAI की सलाह है कि अगर किसी प्रोडक्ट की ‘बेस्ट बिफोर’ तारीख हाल-फिलहाल में निकली है, तो उसे सीधे फेंकने के बजाय पहले देखें कि उसका रंग, टेक्चर कैसा है, खाना महक तो नहीं रहा है. अगर सारी चीजें ठीक है, तो उसे इस्तेमाल किया जा सकता है. खाने-पीने का सामान खरीदने के बाद उसे दी गई गाइडलाइंस के अनुसार स्टोर भी करना जरूरी है क्योंकि गलत तरीके से रखे जाने पर खाना कई बार समय से पहले ही खराब हो जाता है. 

ये भी पढ़ें:

साबुन-बिस्किट होंगे महंगे, कई बड़े FMCG ब्रांड्स की दाम बढ़ाने की तैयारी 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *