चिल्ड्रन्स डे पर सोहा ने शेयर की पैरेंट्स की जवाहरलाल नेहरू संग अनसीन फोटोज, कहा- ‘उनके सपने बड़े थे’

312cb79cea62aa1ca51f9f7fec5c43b317946516695461403 original


चिल्ड्रन्स डे 14 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर सेलेब्स भी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. कोई अपने बचपने को याद कर रहा है तो कोई बच्चों के बचपन की तस्वीरें साझा कर रहा है. इस खास मौके पर सोहा अली खान ने अपने पैरेंट्स की फोटोज को शेयर किया है, जिसमें वो पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ नजर आए.

सोहा अली खान ने चिल्ड्रन्स डे पर पापा मंसूर अली खान और मां शर्मिला टैगोर की जवाहरलाल नेहरू संग अनसीन तस्वीरें शेयर की है. वो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के करीबियों में नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ लिखा कि उनके सपने बड़े थे.

सोहा अली खान ने पोस्ट में क्या लिखा?

इसके साथ ही अगर सोहा अली खान की पोस्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें मंसूर अली खान एक फोटो में जवाहरलाल नेहरू के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और वो काफी यंग दिख रहे हैं. वहीं, शर्मिला टैगोर को भी काफी यंग देखा जा सकता है. या फिर यूं कहें कि उनके बचपन की फोटो है. इसमें वो एक फोटो में जवाहरलाल नेहरू के कोट पर कुछ लगाते नजर आ रही हैं तो दूसरी में वो स्टेज पर उनके साथ नजर आती हैं. 

सोहा ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘पैरेंट्स बनने से पहले, वो भी बच्चे थे. आज चिल्ड्रेन्स डे है, जिसे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है. मैं अपने फैमिली एलबम से दो शानदार झलक शेयर कर रही हूं. मेरी मां एक छोटी बच्ची की तरह हैं और पिता एक यंग नौजवान के जैसे. वो उनके पीछे खड़े हैं, जो बच्चों को विश्वास रखते थे कि ये देश का भविष्य हैं.’

सोहा अली खान आगे लिखती हैं, ‘पंडित नेहरू जी का जन्मदिन इंडिया में चिल्ड्रेन्स डे बन गया क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि ये उनके लिए जाना जाए. वो चाहते थे कि इसे देश के भविष्य के नाम से सेलिब्रेट किया जाए. हमारे बच्चों को मौका देना चाहिए ताकि वो बड़े सपने देख सकें.’ सोहा अंत में लिखती हैं, ‘मेरे माता-पिता के बड़े सपने थे. टैलेंट, हार्ड वर्क के साथ. लगन और अवसर की बदौलत उनके सपने सच हो गए. काश, हर बच्चे को अपने सपनों को हकीकत में बदलने का ऐसा ही मौका मिले.’

सोहा अली खान का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर सोहा अली खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आई थीं, जिसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. ये एक हॉरर ड्रामा फिल्म थी, जिसमें नुसरत भरूचा ने लीड रोल प्ले किया था. इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *