पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती

9d50c58228d052ea22d55ae8fe6b507c17905784232741094 original


पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. यह विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत जारी किया गया है. इस भर्ती के जरिए क्लर्क, ड्राइवर, ट्रांसलेटर और फील्ड असिस्टेंट समेत 70 पदों को भरा जाना है. वहीं इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती का नोटिफिकेशन 18 सितंबर 2026 को जारी किया गया था. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से एक्सेप्ट किए जाएंगे. वहीं उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले अपने पद की शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता जांचनी होगी. 

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

पीएसएसएसबी की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए खाली रिक्तियां तय की गई है. इनमें सबसे ज्यादा पद क्लर्क (अकाउंट्स) के हैं. क्लर्क (अकाउंट्स) के कुल 34 पद है. वहीं ड्राइवर के 3 पद, क्लर्क (लीगल) के 11 पद, क्लर्क (आईटी) के 12 पद, ट्रांसलेटर के 6 पद और फील्ड आर्टिस्ट के 1 पद है. इस तरह से कुल 70 पदों पर भर्ती की जानी है. बोर्ड ने यह भी बताया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान खाली पदों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है. ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक पास होना जरूरी है. इसके साथ हल्के और भारी वाहनों का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 3 साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस मांगा गया है. क्लर्क लीगल के लिए लॉ में ग्रेजुएशन जरूरी है. जबकि क्लर्क अकाउंट के लिए ग्रेजुएशन में स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स या अकाउंट्स में से कम से कम एक विषय का होना चाहिए. क्लर्क (आईटी) के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, बीसीए, पीजीडीसीए या इनसे संबंधित योग्यता होनी चाहिए. वहीं ट्रांसलेटर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ 120 घंटे का कंप्यूटर या आईटी कोर्स की योग्यता मांगी गई है. फील्ड आर्टिस्ट के लिए म्यूजिक, ड्रामा, डांस में ग्रेजुएशन की योग्यता दी गई है. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए पंजाबी भाषा से जुड़ी निर्धारित शर्तों को पूरा करना भी जरूरी है 

उम्र सीमा और आवेदन फीस 

इन सभी पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 30 वर्ष रखी गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग और निर्धारित कैटेगरी के उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी. वहीं आवेदन फीस उम्मीदवारों की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. जैसे जनरल-स्पोर्ट्स उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये, पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिए 200 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित है.

भर्ती में कैसे होगा चयन? 

पीएसएसएसबी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, जहां लागू होगी वहां पंजाबी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. टाइपिंग टेस्ट के लिए 30 शब्द प्रति मिनट की गति का जिक्र किया गया है. 

ऐसे करें आवेदन

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले पीएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद एडवर्टाइजमेंट नंबर 12/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 के 27 सवालों पर उठे सवाल, CAT पहुंचा मामला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *