‘गदर’ नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट

images


आज यानी कि 15 अगस्त 2026 के मौके पर भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देश की जनता आजादी के जश्न में डूबा हुआ है. तिरंगे के रंग में भारत देश रंग उठा है. इस खास मौके पर सिनेमाघरों में दो फिल्में ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ आई और ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं. सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी दिखाई गई है. इसी बीच आपको भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित मोस्ट वॉयलेंट फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 27 साल पहले बंपर कमाई की थी. चलिए बताते हैं इसके बारे में…

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें आमिर खान लीड रोल में थे और वो 27 साल पहले 1999 में आई थी. ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी, जिसमें आमिर खान के साथ नंदिता दास, राहुल खन्ना जैसे स्टार्स शामिल थे. ये फिल्म बापसी सिध्वा की किताब ‘क्रैकिंग इंडिया’ पर आधारित थी. इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित थी. इस फिल्म का टाइटल ‘1947 अर्थ’ है.

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट

‘1947 अर्थ’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान की 27 साल पुरानी फिल्म ‘1947 अर्थ’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. इसे साल 1999 में रिलीज किया गया था और दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 0.26 करोड़ और पहले हफ्ते में 1.61 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन 3.80 करोड़ रहा था.

इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में 0.68 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 5.28 करोड़, ओवरसीज ग्रॉस 2.93 करोड़ और वर्ल्डवाइड 8.21 करोड़ का कलेक्शन रहा था.

Saritha Rao Rayachoti: 1947 Earth

‘1947 अर्थ’ ने कितना कमाया था प्रॉफिट?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘1947 अर्थ’ के बॉक्स ऑफिस प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 4.75 करोड़ था. इस लिहाज से फिल्म ने अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 72.84% प्रॉफिट कमा लिया है. फिल्म की रिलीज को दो दशक से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसकी कहानी को भुलाया नहीं जा सका.

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान बंटवारे की मोस्ट वॉयलेंट फिल्म है!

आमिर खान की फिल्म ‘1947 अर्थ’ में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें उस मंजर को दिखाया गया है, जो आजादी के बाद बंटवारे के समय देखने के लिए मिला था. फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे, जिसे भुलाए नहीं भुलाया जा सका. इस फिल्म में बंटवारे के समय के दर्द और हालात को महसूस किया जा सकता है. भारत-पाकिस्तान बंटवारे की मोस्ट वॉयलेंट फिल्म का जिक्र होता है तो सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ का ख्याल जहन में आता है लेकिन आमिर खान की इस फिल्म को बंटवारे की मोस्ट वॉयलेंट फिल्म माना जाता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *