UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में कितने छात्र हुए पास? जानें इस बार का पासिंग परसेंटेज

47d9b3cc900f94d90a43da25f74fe1ca17769290340781294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए.
  • परीक्षा में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल.
  • छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं.
  • रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर रिजल्ट चेक करें.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र-छात्राएं रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. साथ ही नतीजे up10.abplive.com और up12.abplive.com पर भी चेक किए जा सकते हैं.

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 52 लाख से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इनमें से करीब 27.5 लाख छात्र 10वीं कक्षा (High School) में और लगभग 24.8 लाख छात्र 12वीं कक्षा (Intermediate) में परीक्षा में बैठे. बोर्ड एग्जाम में इस बार पास प्रतिशत की बात करें तो 10वीं में इस बार 90.42% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 80.83% रहा.

​यूपी बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में 87.30 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. जबकि 93.76 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी है. उधर 12वीं क्लास की बात करें तो इस साल 75.04 फीसदी छात्र पास हुए और छात्राओं का पास प्रतिशत  86.32 प्रतिशत रहा.

कौन रहे टॉपर?

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 2026 के परिणामों में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया. अदिति 97.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया. र 12वीं क्लास की बात करें तो इस साल 75.04 फीसदी छात्र पास हुए और छात्राओं का पास प्रतिशत 86.32 प्रतिशत रहा.

यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजों में इस बार लकड़िया आगे रहीं. टॉपर लिस्ट में पहले स्थान पर सीतापुर की शिखा वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में अव्वल स्थान पाया. दूसरे स्थान पर बरेली की नंदिनी गुप्ता (97.20%) और बाराबंकी की श्रेया वर्मा (97.50%) रहीं. तीसरे स्थान पर बरेली की सुरभि यादव ने 97.00 प्रतिशत और बाराबंकी की पूजा पाल ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए. अलग-अलग जिलों की इन छात्राओं ने अपनी मेहनत से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है.

कहां चेक करें यूपी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • results.gov.in

UP Board High School Result 2026 Live

UP Board Intermediate Result 2026 Live

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें

  • नतीजे चेक करने के लिए छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • इसके बाद छात्र होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *