झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और परिणाम में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. वहीं बताया जा रहा है कि इस बार झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा में पासिंग प्रतिशत में भी सुधार हुआ है. आपको बता दें कि इस बार 10वीं की परीक्षा में लगभग 4.3 लाख छात्र शामिल हुए थे. वहीं 12 वीं की परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि झारखंड दसवीं बोर्ड परीक्षा में कितने स्टूडेंट पास हुए हैं.
जेएसी परीक्षा में कितने स्टूडेंट्स हुए पास?
बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल कुल 4,22,109 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें से 4,02,17 छात्र विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. इस तरह कुल पास प्रतिशत 95.27 प्रतिशत रहा, जिसे पिछले सालों की तुलना में अच्छा माना जा रहा है. वहीं इस साल रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया है. कुल 2,26,957 छात्र फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं, वहीं 1,60,673 विद्यार्थियों ने सेकंड डिवीजन और 14,548 छात्रों ने थर्ड डिवीजन में परीक्षा पास की है.
टॉपर्स ने भी किया शानदार प्रदर्शन
जेएसी रिजल्ट में कई छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए है. हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी, सिमडेगा की शिवांगी कुमारी, रांची के प्रेम कुमार साहू और सन्नी कुमार वर्मा ने 500 में से 498 अंक लाकर संयुक्त रूप से पहले स्थान हासिल किया है. इसके अलावा दूसरे और तीसरे स्थान पर भी कई छात्रों ने हायर अंक प्राप्त किए हैं. जिससे टॉप 3 में कुल 12 छात्र शामिल रहे हैं. वहीं जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो गुमला जिला 99.32 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा, जबकि चतरा जिला 91.20 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा है.
ये भी पढ़ें-UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की वेबसाइट स्लो? SMS और DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट
ऐसे चेक कर सकते हैं, स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी, जो एडमिट कार्ड पर दर्ज होता है. सही जानकारी भरने के बाद छात्र अपने डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी ले सकते हैं.
एसएमएस और डिजिलॉकर से भी चेक करें कर सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की समस्या आ रही है, तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है, जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI