Kids Tiffin Menu: बच्चों के टिफिन मेन्यू में शामिल कर लें ये 5 चीजें, रोजाना खाली होकर आएगा लंच बॉक्स

08ee3e278254f96e2a03d615f1f9628217816806987081257 original


Best Healthy Tiffin Ideas For School Kids: हर सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के घरों में एक जैसी भागदौड़ देखने को मिलती है. यूनिफॉर्म तैयार करना, स्कूल बैग संभालना और इसी बीच सबसे बड़ी चिंता होती है टिफिन में क्या रखा जाए. ज्यादातर माता-पिता चाहते हैं कि टिफिन में ऐसा खाना हो जो स्वादिष्ट भी हो, पौष्टिक भी हो और सबसे जरूरी बात, बच्चा उसे पूरा खत्म करके आए. अगर आपका बच्चा भी अक्सर टिफिन वापस ले आता है, तो कुछ आसान और हेल्दी विकल्प आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं यहां ऐसी 5 चीजें बताई गई हैं जिन्हें टिफिन में शामिल करने पर बच्चे खुशी-खुशी खाना पसंद कर सकते हैं.

 मिनी वेजिटेबल इडली

इडली बच्चों के लिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन माना जाता है. इसे और पौष्टिक बनाने के लिए बैटर में कद्दूकस की हुई गाजर या पालक मिला सकते हैं. छोटे आकार की इडली बच्चों को आकर्षित करती है और उन्हें खाने में भी आसान लगती है. इसके साथ में नारियल की चटनी अलग डिब्बे में रखी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- रोजाना 10 हजार कदम चलने का भ्रम खत्म, सिर्फ 4000 कदम चलकर भी पूरी तरह फिट रहेगा दिल

 पनीर पराठा और दही

पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और बच्चों को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करता है. हल्के मसालों के साथ तैयार किया गया पनीर पराठा टिफिन के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसके साथ थोड़ा दही रखने से स्वाद बढ़ता है और पाचन में भी मदद मिलती है.

 मूंगफली और मटर वाला पोहा

पोहा जल्दी बनने वाली और पौष्टिक डिश है. इसमें मूंगफली मिलाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है, जबकि मटर फाइबर और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती है. हल्का नींबू निचोड़कर पैक किया गया पोहा बच्चों को काफी पसंद आता है.

 व्होल व्हीट वेजिटेबल रैप

अगर आपका बच्चा रोज एक जैसा खाना पसंद नहीं करता तो वेजिटेबल रैप अच्छा विकल्प हो सकता है. गेहूं की रोटी में गाजर, शिमला मिर्च, पनीर या चीज भरकर रोल तैयार किया जा सकता है. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है.

 मूंग दाल चीला

मूंग दाल चीला प्रोटीन से भरपूर होता है और बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक या लंच का अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें कद्दूकस की हुई गाजर या लौकी मिलाकर न्यूट्रिशन और बढ़ाया जा सकता है. हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ इसे टिफिन में रखा जा सकता है. इसके साथ ही रोज एक ही तरह का खाना देने के बजाय बदलाव करते रहना चाहिए. इससे बच्चों की खाने में रुचि बनी रहती है और टिफिन के वापस भरे हुए आने की संभावना भी कम हो जाती है.

इसे भी पढ़ें- Vegan Diet: दूध-पनीर से लेकर मीट तक से परहेज, जानें आखिर क्या-क्या खाते हैं वीगन डाइट वाले?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *