SBI ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने एक महीने बाद दर्ज कराई FIR

810e96e1560587a061a7bd6b01566a7317946654241701241 original


देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों की निजी जानकारी चोरी होने का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने नवी मुंबई के CBD-बेलापुर स्थित SBI के ग्लोबल IT सेंटर के केंद्रीय सर्वर में सेंध लगाकर लाखों रिकॉर्ड चुरा लिए. चोरी किए गए डेटा में ग्राहकों की निजी जानकारी, लोन आवेदन और बैंक खाते से डॉक्युमेंट शामिल बताए जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि डेटा चोरी अक्टूबर में हुई थी, लेकिन बैंक ने करीब एक महीने बाद 12 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह साइबर हमला 10 से 15 अक्टूबर के बीच हुआ था. बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी तब मिली, जब चोरी किया गया डेटा डार्क वेब पर अपलोड होने का पता चला. इसके बाद बैंक की आंतरिक टीम ने जांच शुरू की और मामले की जानकारी पुलिस को दी.

3.75 लाख बैंक रिकॉर्ड चोरी होने का दावा

SBI की शिकायत के मुताबिक, ‘सिरियसिम’ नाम के हैकर ग्रुप से जुड़े अज्ञात लोगों ने बैंक के ग्लोबल IT सेंटर के सर्वर तक बिना अनुमति पहुंच बनाई. इसके बाद करीब 32 CSV फाइलें चुराई गईं, जिनमें करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड मौजूद थे. इसके अलावा JSON फाइलें और 2,721 PDF भी चोरी किए जाने की बात सामने आई है. इन दस्तावेजों में करीब 4,280 ग्राहकों की निजी जानकारी होने का दावा किया गया है.

ग्राहकों की कौन-सी जानकारी हुई लीक?

रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी किए गए डेटा में ग्राहकों के नाम और दूसरी निजी जानकारियां, संपर्क नंबर, घर के पते, लोन आवेदन से जुड़े रिकॉर्ड और बैंक खाता खोलने के फॉर्म शामिल थे. कुछ जानकारी डार्क वेब पर भी अपलोड की गई थी. खासतौर पर इससे ग्राहकों की निजी और वित्तीय जानकारी के गलत इस्तेमाल का खतरा पैदा हो सकता है.

SBI ने क्या कार्रवाई की?

बैंक ने पुलिस को बताया कि उसने डार्क वेब से चोरी किया गया डेटा हटवा दिया है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि उसका गलत इस्तेमाल न हो. इसके बाद मामले की जांच और साइबर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. हालांकि, डेटा हटाए जाने का दावा होने के बावजूद यह पूरी तरह साफ नहीं है कि चोरी की गई जानकारी पहले किसी अन्य व्यक्ति या समूह तक पहुंची थी या नहीं.

SBI ग्राहकों को क्यों रहना चाहिए सावधान?

साइबर सुरक्षा और प्राइवेसी विशेषज्ञ वकील प्रशांत माली ने चेतावनी दी है कि डार्क वेब से डेटा हट जाने का मतलब यह नहीं है कि हैकर्स ने उसकी कॉपी नहीं बनाई या उसे किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बेचा. उनके मुताबिक, चोरी की गई जानकारी का इस्तेमाल ग्राहकों को निशाना बनाकर फिशिंग और दूसरे साइबर हमले करने में किया जा सकता है.

ऐसे में SBI ग्राहकों को अनजान कॉल, मैसेज और ईमेल से सावधान रहना चाहिए. खासतौर पर किसी भी अनजान व्यक्ति से OTP, ATM PIN, पासवर्ड या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी शेयर न करें.

SpiceJet के यात्री सावधान! 35 करोड़ नहीं देने पर दुबई एयरपोर्ट ने रोकी उड़ानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *