‘आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो…’ कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

a5d68dba35089290a9843d6b02584b8f17867746529081212 original


भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी. कोहली ने बधाई देते हुए लिखा कि आइए हम ऐसे भारत का निर्माण करते रहें, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे. बता दें कि कोहली और रोहित अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और दोनों का लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना है.

विराट कोहली ने देश के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं, रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान भारत को टी20 वर्ल्ड कप (2024) जिताया. भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने में इन दोनों का बहुत अहम रोल रहा है, जो बतौर क्रिकेटर अपने अंतिम दौर में हैं. दोनों टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, वे अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं.

रोहित शर्मा ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने फैंस को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, “तिरंगे को पकड़ते हुए हमेशा गर्व महसूस करता हूं.”

आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day

विराट कोहली ने यूं दी बधाई

कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “ऐसी आजादी जो हमें जोड़ती है, हमारी पहचान बनाने वाली विविधता और हमें आगे बढ़ाने वाले सपनों का जश्न मनाते हुए, आइए हम एक ऐसे भारत का निर्माण करते रहें जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे.”

आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

यह भी पढ़ें- आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका में है, जहां 15 अगस्त के मौके पर भारत अपना 600वां टेस्ट खेल रही है. भारत 600 टेस्ट मैच खेलने वाला तीसरा देश है, इससे ज्यादा टेस्ट सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही खेले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में तिरंगा लहराकर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *