‘भूल गया मैं…’, टॉस पर वैभव सूर्यवंशी को याद नहीं रही प्लेइंग 11; मजेदार वीडियो वायरल

e62999f3b24d8aa35c39470075285d9e17946503129821212 original


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार टीम की कप्तानी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वह पुरुष टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले दुनिया के सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. आज उनकी उम्र 15 साल 232 दिन है. इस मामले में उन्होंने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ा. वैभव का टॉस पर दिया बयान वायरल हो रहा है, जब उनसे प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन के बारे में पूछा गया तो उन्हें ये याद नहीं रहा. उनका मजेदार रिएक्शन वायरल हो रहा है.

वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इसी साल टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेला था. उन्होंने आईपीएल में किए गए प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह नेशनल टीम में बनाई और अब क्रिकेट जगत में खास पहचान बना चुके हैं. अब उन्होंने 15 साल की उम्र में टी20 टीम की कप्तानी कर एक और इतिहास रच दिया.

टॉस पर प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन भूले वैभव

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए बिहार बनाम सौराष्ट्र मैच में वैभव सूर्यवंशी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद वैभव ने पहली बार कप्तानी करने को लेकर कहा, “कप्तान बनना सपने के पूरे होने जैसा है. जहां से क्रिकेट शुरू किया, उसी स्टेट को लीड करना काफी बड़ी बात है. जो रोल मुझे दिया गया है, कोशिश करूंगा कि उस पर खरा उतरूं.”

जब उनसे टीम और आज के कॉम्बिनेशन के बारे में पूछा गया तो वैभव ने कहा, “मुझे लगता है.” थोड़ा सोचने के बाद फिर उन्होंने कहा, “भूल गया सर मैं.”

मैच हार गई बिहार टीम

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी नहीं चला, उन्होंने 12 गेंदों में 18 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र टीम ने 17वें ओवर में जीत दर्ज की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *