‘रामायण’ ने तोड़ा ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की 7वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

4a2b3ba5fd438037c39a88b315b5e22317946648962851403 original


‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिल रहा है. फिल्म में भगवान राम से लेकर सीता, लक्ष्मण और रावण तक के किरदार को पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने 10वें दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया है और इसने 650 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लिया है. 

‘रामायण’ को 10वें दिन बंपर फायदा मिला है. इसने छठ पर्व की छुट्टी पूरा फायदा उठाया है. यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर पिछले दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार से ज्यादा का बिजनेस किया है. ऐसे में अब 650 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही इसने ‘कल्कि 2898 एडी’ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

‘रामायण’ का 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-10 71.50 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 44.1%
टोटल कलेक्शन 684.20 करोड़  

 ‘रामायण’ का 9 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बहरहाल, अगर ‘रामायण’ के बाकी 9 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था.
– दूसरे दिन इसकी कमाई में 25.9% गिरावट आई थी और 48.05 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– तीसरे दिन 45.3% की उछाल आई और इसने 69.80 करोड़ का कारोबार किया.
– चौथे दिन 19.6% की गिरावट दर्ज की गई और इसका कलेक्शन 56.15 करोड़ रहा.
– पांचवे दिन 91.5% की उछाल दर्ज की गई और इसने107.50 करोड़ का बिजनेस किया
– जबकि छठे दिन 12.5% की गिरावट आई और इसने 94.10 करोड़ का कलेक्शन किया.
– सातवें दिन 24.9% की गिरावट आई और इसने 70.65 करोड़ का कारोबार किया.
– आठवें दिन 24.3% गिरावट आई. फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये कमाए.
– फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ का कारोबार किया जबकि 9वें दिन 48.10 करोड़ का बिजनेस किया.

‘रामायण’ बनी इंडियन सिनेमा की 7वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर

वहीं, ‘रामायण’ ने दूसरे शनिवार को भी बंपर कलेक्शन किया. 8.30 बजे तक 658.54 करोड़ के बिजनेस के साथ ही फिल्म इंडियन सिनेमा की 7वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर बन गई. इसने प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इंडिया नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, देखिए इंडियन सिनेमा की टॉप 10 ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…

1.  पुष्पा 2-  1234.10 करोड़
2.  धुरंधर 2- 1,149.30 करोड़
3. बाहुबली 2- 1,030.42 करोड़
4. केजीएफ चैप्टर 2- 859.70 करोड़
5. धुरंधर- 840.20 करोड़
6. आर आर आर- 782.20 करोड़
7. रामायण- 684.20 करोड़
8. कल्कि 2898 एडी- 646.31 करोड़
9. जवान- 640.25 करोड़
10. कांतारा चैप्टर 1- 622.48 करोड़

दूसरे सेटरडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘रामायण’

इतना ही नहीं, ‘रामायण’ ने दूसरे शनिवार को भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘पुष्पा 2’ (46 करोड़) समेत ‘धुरंधर 2’ (58 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, ‘छावा’ ने 44 करोड़ कमाए थे. जबकि ‘रामायण’ ने दूसरे शनिवार को 71.50 करोड़ का बिजनेस किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *