FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम

c7ebe77ca88590792d165eb5eef8ceb517855135193201346 original


Godrej Products Price Hike: मानसून के सीजन में मच्छरों और छोटे कीड़ों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में इस समय में मच्छर और कीट भगाने के प्रोडक्ट्स की डिमांड भी बाजार में काफी बढ़ जाती है. लेकिन ऐसे ही समय में जब इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा हो जाए, तो ये जनता के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है, जब गोदरेज कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स की बढ़ती डिमांड के बीच कीमतों में इजाफा कर दिया है.

गोदरेज ने बढ़ाए प्रोडक्ट्स के दाम
दरअसल हाल ही में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने जुलाई में अपने कई घरेलू और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी है. इनमें गुडनाइट हिट और सिंथॉल साबुन जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स शामिल हैं. कंपनी ने ये फैसला बढ़ती लागत के दबाव के बीच लिया है.

ये भी पढ़ें: Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

इन प्रोडक्ट्स की बढ़ीं इतनी कीमतें

  • गुड नाइट लिक्विड 45ml की कीमत 5.9% बढ़ी है, जो अब 85 रुपये से 90 रुपये हो गई.
  • गुड नाइट लिक्विड 60ml की कीमत जून में 4.5% बढ़ाई थी, जिसको 110 रुपये से 115 रुपये किया गया.
  • काला हिट 650ml की कीमत 12.9% बढ़ी है, जो अब 310 रुपये से 350 रुपये हो गई.
  • लाल हिट 200ml की कीमत 13.6% बढ़ी है, जो अब 110 रुपये से 125 रुपये कर दी गई है.
  • काला हिट 200ml की कीमत 13.6% बढ़ी है,जो अब 110 रुपये से 125 रुपये गो गई.
  • सिंथॉल साबुन (75gx4) की कीमत 10.5% बढ़ी है, जो अब 95 रुपये से 105 रुपये हो गई है.
  • सिंथॉल साबुन की अप्रैल में कीमत 100 रुपये की गई थी, जिसे बाद में घटाकर 95 रुपये कर दिया गया था.

क्यों बढ़ाई गईं कीमतें?
इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह कच्चे माल की बढ़ती लागत है. पाम ऑइल से जुड़े उत्पाद, कच्चा तेल से जुड़े केमिकल और पैकेजिंग की लागत बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ रहा है. ऐसे में FMCG कंपनियां चुनिंदा प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा रही हैं.

ये भी पढ़ें: RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

क्या बोली कंपनी?
कंपनी ने पहले बताया था कि कच्चे तेल और पाम ऑइल की बढ़ती कीमतों से उसकी लागत 6-9% तक बढ़ सकती है. इस असर को कम करने के लिए कंपनी कीमतें बढ़ाने के साथ लागत घटाने और विज्ञापन खर्च को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने पर भी काम कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *