Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए

99ab9f6bab275eb57eac9929cd0577d917863639484091120 original


Side effects of Eating Samosa : सुबह की चाय के साथ गरमा-गरम समोसा मिल जाए तो दिन की शुरुआत ही टेस्टी हो जाती है. बारिश का मौसम हो, ऑफिस जाने से पहले जल्दी-जल्दी नाश्ता करना हो या फिर दोस्तों के साथ चाय पर बैठना हो, समोसा हर मौके पर आसानी से फिट हो जाता है. भारत में यह सबसे पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल है. बच्चे हों या बड़े, ज्यादातर लोगों को इसका कुरकुरा टेस्ट और मसालेदार आलू की फिलिंग पसंद आती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टेस्ट में लाजवाब लगने वाला यही समोसा आपकी सेहत के लिए परेशानी की वजह भी बन सकता है.

समोसा आमतौर पर मैदे और आलू से तैयार किया जाता है और इसे तेल में डीप फ्राई किया जाता है. इसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आप सुबह उठकर आप भी समोसे का नाश्ता करते हैं, समोसे बार-बार या ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

समोसे का नाश्ता करने से होने वाले नुकसान

1. अनहेल्दी फैट बढ़ सकता है – समोसा डीप फ्राई किया जाता है और कई जगह इसे बार-बार गर्म किए गए तेल में भी तला जाता है. ऐसे तेल में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट बढ़ सकते हैं, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और दिल की बीमारियों, स्ट्रोक व हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है. 

2. पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है – समोसे की बाहरी परत मैदा से बनती है. मैदा में फाइबर कम होता है, इसलिए इसे खाने से पेट में भारीपन, कब्ज और दूसरी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. 

3. ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है – मैदा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़कर बाद में गिर सकता है. इसके कारण जल्दी भूख लग सकती है और एनर्जी लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. 

4. वजन बढ़ने का खतरा – समोसे में मैदा, आलू और तेल का इस्तेमाल होता है, जिससे इसमें कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा ज्यादा होती है. वहीं, प्रोटीन, विटामिन और जरूरी मिनरल्स कम होते हैं. इसका नियमित सेवन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. 

यह भी पढ़ें – Sticky Oil Bottle Cleaning: तेल की बोतल चिपचिपी हो गई? किचन की ये ट्रिक अपनाएं

5. दिल और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है – ज्यादा कैलोरी और फैट वाला खाना लगातार खाने से मोटापे का खतरा बढ़ सकता है. मोटापे से जुड़ी डायबिटीज और दिल की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है. 

6.  फूड पॉइजनिंग का खतरा – सड़क किनारे या छोटी दुकानों पर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए तो समोसे में बैक्टीरिया और कीटाणु पहुंच सकते हैं. गंदे हाथ, गंदे पानी, गंदे बर्तन या खुले में रखा खाना पेट के संक्रमण, डायरिया और फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है. 

कितना समोसा खाना ठीक है?

विशेषज्ञों के अनुसार, हफ्ते में एक समोसा खाना कम नुकसानदायक ऑप्शन हो सकता है. साथ ही रोज सुबह नाश्ते में समोसा खाने की आदत से बचना चाहिए. अगर समोसा खाने का मन हो, तो इसे रोज की डाइट का हिस्सा बनाने के जगह कभी-कभी ही खाएं. साथ ही घर पर इसे कम तेल में और थोड़े हेल्दी तरीके से बनाना भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है. 

यह भी पढ़ें – ‘Proteinmaxxing’ क्या है, ज्यादा प्रोटीन लेने का ट्रेंड कितना सही?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *