‘कमबैक करना आसान नहीं था…’, फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive

3da001dcbd5c882efca174eaa318e36517867108564901403 original


Preity Zinta On Comeback: प्रीति जिंटा और सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों स्टार्स लंबे समय के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है. इसी बीच प्रीति जिंटा ने एबीपी न्यूज को अपने कमबैक को लेकर बताया है कि ये उनके लिए कितना मुश्किल था.

दरअसल, ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज के बीच प्रीति जिंटा हाल ही में एबीपी न्यूज के शो ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ में पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ एक्टर सनी देओल भी पहुंचे थे. राजकुमार संतोषी ऑडियंस में मौजूद रहे. इस बातचीत में दोनों स्टार्स ने काफी कुछ शेयर किया. इसी बीच प्रीति जिंटा से एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सवाल किया, ‘इतने समय के बाद जब इस फिल्म से वापसी कर रही हैं क्योंकि किस तरह की उम्मीदें…क्योंकि कम समय आप इंडिया में रहती हैं. बच्चों और फैमिली के साथ ज्यादा वक्त देना होता है तो दोनों लाइफ को बैलेंस करने के लिए प्रीति जिंटा क्या करती हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है…’, गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट

मेरे लिए वापसी करने के लिए ये फिल्म अच्छा ऑप्शन था…

चित्रा त्रिपाठी के इस सवाल का जवाब प्रीति जिंटा बहुत ही शानदार तरीके से देती हैं और कहती हैं, ‘महिलाएं मल्टी टास्कर होती हैं. बहुत सी ऐसी औरतें होती हैं, जो काम भी करती हैं. लेकिन काम करने का मतलब ये नहीं है कि वो घर में सब कुछ देखती नहीं हैं तो शुरुआत से ही है. बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जो काम करती हैं और उनके पास च्वॉइस नहीं होती है और काम करना ही होगा तो इस मामले में मैं खुद को बहुत ही खुशनसीब मानती हूं कि ये च्वॉइस मेरे पास है. मैं जब चाहूं काम कर सकती हूं और घर पर रह सकती हूं. तो मेरे लिए वापसी करने के लिए इस फिल्म से बेहतर कुछ नहीं हो सकता था.’

कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive

कमबैक को लेकर क्या बोलीं प्रीति जिंटा?

प्रीति जिंटा आगे कमबैक को लेकर बताती हैं, ‘मेरे लिए स्क्रीन पर वापसी करना आसान नहीं था क्योंकि बच्चे बहुत छोटे हैं और जब मैं आई इंडिया तो हमने इस फिल्म में दो महीने काम किया. 6 बजे से 6 बजे तक शूट होता था. तो मैं साढ़े तीन चार बजे उठती थी क्योंकि मेरा लोकेशन घर से दूर था. क्योंकि मैं जल्दी काम खत्म करके घर जल्दी वापस जाना चाहती थी. ये बहुत मुश्किल था. क्योंकि हमारा कुछ शूट काफी मुश्किल था फिल्म काफी इंटेंस थी. हमारी एक्सपेक्टेशन ये थी कि राज जी जल्दी से ओके बोल दें और फिर हम फ्री हो जाएं. काफी मेहनत की.’

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ फिल्म नहीं, इमरान हाशमी फ्लेवर है, जानें दिशा पाटनी संग कैसी है केमिस्ट्री

बहरहाल, अगर प्रीति जिंटा की आखिरी फिल्म के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बास साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ थी. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसमें उनके साथ एक्टर सनी देओल ही लीड रोल में थे.
  
‘बंटवारा 1947’ के बारे में

वहीं, अगर सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के बारे में बात करें तो फिल्म में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौर की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें सनी और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. फिल्म में अली फजल ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर शानदार कमाई भी कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *