आलिया भट्ट की बाहों में रणबीर कपूर, ‘लव एंड वॉर’ एक्ट्रेस ने पति को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

4c55ad0d5b1390ab18adc18727128e921790603754387587 original


‘रामायण’ एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर यानी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने पैपराजी संग अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. केक काटा और फैंस संग पिक्स भी क्लिक करवाई. अब आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को बर्थडे विश किया है. आलिया ने रणबीर को बेहद खास तरीके से विश किया. बर्थडे पोस्ट में उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे क्यूटी.

इसी के साथ आलिया ने कई सारे फोटोज पोस्ट की हैं. एक फोटो में रणबीर कपूर आलिया भट्ट की बाहों में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा रणबीर कपूर की कई फोटोज शेयर की जिनमें रणबीर स्माइल करते दिख रहे हैं. एक फोटो में रणबीर बेटी राहा के साथ भी नजर आ रहे हैं. वहीं एक फोटो में रणबीर और आलिया सेल्फी लेते दिख रहे हैं.

रणबीर और आलिया की लव लाइफ

रणबीर और आलिया इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं. दोनों के बीच फिल्म बह्रमास्त्र के सेट पर नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. इसके बाद उन्होंने डेट किया और 14 अप्रैल 2022 में शादी की. दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई. इस शादी में सिर्फ घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए. रणबीर और आलिया ने अपने घर ‘वास्तु’ में शादी की थी. अब कपल एक बेटी ‘राहा’ के पेरेंट हैं. राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था. कपल अब पूरा फोकस अपने काम और बेटी की परवरिश पर लगा रहे हैं. रणबीर और आलिया ने बेटी राहा का फेस रिवील कर दिया है.

वर्क फ्रंट पर रणबीर और आलिया को फिल्म लव एंड वॉर में देखा जाएगा. फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज होगी. इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आएंगे. इसके अलावा रणबीर को फिल्म ‘रामायण’ में देखा जाएगा. इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायेरक्ट किया है. वहीं फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर भगवान राम के रोल में दिखेंगे. वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी. रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में यश, सन सनी देओल, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स नजर आएंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *