शोएब अख्तर की पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी, नई भूमिका में आ सकते हैं नजर

7a51caefbbfa5b551f71669211e2399e1790671770290975 original


शोएब अख्तर कई साल बाद पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. पिछले सप्ताह पूर्व तेज गेंदबाज अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें बोर्ड में बड़ा पद दिया जा सकता है. ये वही अख्तर हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि वह कभी पीसीबी में काम नहीं करना चाहते.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PCB से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जब कुछ सप्ताह पहले शोएब अख्तर के बड़े भाई काअ निधन हुआ था. उस समय मोहसिन नकवी ने अख्तर से निजी तौर पर बात की थी. नकवी ने उनके बड़े भाई के निधन पर शोक प्रकट किया था. शोएब अख्तर PCB की नीतियों के बहुत बड़े आलोचक रहे हैं, लेकिन नकवी की इस हरकत ने शोएब अख्तर को प्रभावित किया था.

शोएब अख्तर को मिलेगा बड़ा पोस्ट

सूत्र ने आगे खुलासा करते हुए कहा, “शोएब अख्तर को बहुत बड़ा पोस्ट मिल सकता है. हालांकि जब उनकी चेयरमैन से मुलाकात हुई थी, तब उन्होंने अपने आइडिया स्पष्ट रूप से सामने रखे थे, जिनसे पाकिस्तान क्रिकेट को आगे ले जाया जा सकता है.”

पाकिस्तान क्रिकेट अभी किस हाल में है, पूरी दुनिया यह बात जानती है. शायद ही कभी क्रिकेट में ऐसा हुआ हो कि चलती सीरीज से 7 खिलाड़ियों और 2 कोचों को घर वापस भेजा गया हो. वहीं इंग्लैंड टूर के संबंध में मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और सलमान आगा का नाम मैच फिक्सिंग से भी जोड़ा गया.

कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव संभव

पाकिस्तान क्रिकेट में हेड कोच लगातार बदलते रहे हैं. इसी रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि PCB नेशनल टीम के लिए कुछ विदेशी कोच और सलाहकार की नियुक्ति कर सकता है. पुरुष से लेकर महिला और जूनियर टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं. पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को भी नया हेड कोच मिलने की खबर है. अभी महिला टीम के पास हेड कोच नहीं है.

यह भी पढ़ें:

भारत और पाकिस्तान इस दिन खेलेंगे सेमीफाइनल, नोट कर लें पूरा शेड्यूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *