बस आज भर है मौका, तुरंत खरीद लें टीवी-फ्रिज, पछताने की न आए नौबत

69455c9d091e7127caf4cd6a59417b2717907672728981346 original


क्या आप दीपावली के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या फिर कुछ होम अप्लायंस खरीदने का मन बना रहे हैं? अगर हां, तो फिर देर मत कीजिए और इसके लिए अक्टूबर आने का तो बिलकुल भी इंतजार मत कीजिए. क्योंकि एक अक्टूबर के बाद से इन चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं. ऐसे में आपके पास केवल आज का यानी 30 सितंबर का ही समय बचा है, तो तुरंत जाकर आज ही शॉपिंग कर लें.

दरअसल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लयंस कंपनियां जल्द ही इन सभी चीजों के दाम 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. ये नए बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होंगे. जिसके चलते लोगों को आज के बाद से ये सामान महंगा मिल सकता है.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
इस महंगाई की सबसे बड़ी वजह रॉ धातुओं जैसे, लोहा, स्टील, कॉपर आदि के दामों में इजाफा है. इसके अलावा माल ढुलाई का भाड़ा भी ईरान युद्ध के कारण बढ़ रहा है. ऐसे में इन चीजों के ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ रहा है. जिसका सारा बोझ कंपनियों पर पड़ रहा है. जिसके कारण भी इन चीजों के दाम बढ़ाने का मन कंपनियां बना चुकी हैं.

सबसे ज्यादा बढ़ेंगे AC के दाम
ये साल 2026 में तीसरी बार होगा जब इन चीजों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. इससे पहले भी दो बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं. लेकिन इस पारी में सबसे ज्यादा दाम एसी यानी एयर कंडीशनर के बढ़ाए जाने की चर्चा है. कई मेन्युफैक्चरर्स टीवी, फ्रिज और वॉशिग मशीन के दाम 2 से 4 प्रतिशत तक बढ़ा रहे हैं. तो वहीं एसी के दामों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी, जो 5-8 प्रतिशत तक हो सकती है. कुछ कंपनियां तो अभी से एसी की कीमतें बढ़ा चुकी हैं.

दीवाली के बाद और भी बढ़ेंगे दाम
बता दें कि 1 अक्टूबर को बढ़ने वाली कीमत आखिरी नहीं होने वाली है, बल्कि इसके बाद भी कीमतों में इजाफा जारी रहेगा. कंपनियां प्लान कर रही हैं कि अभी से जनवरी 2027 के बीच में एक बार और इजाफा करते हुए 15 प्रतिशत दाम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के बढ़ाए जाएं.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *