‘अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले’, गोविंदा- रानी स्वर्णकार के अफेयर क अफवाहों पर बोलीं कुब्रा सैत

a36b860beb3843e7d314e7dc8695b0d31790783146288587 original


बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक्टर का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया. वहीं उनकी उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी उन्हें कोमल रानी का शुगर डैडी तक कह दिया था. 

अब एक्ट्रेस कुब्रा सैत इस मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.

गोविंदा के सपोर्ट में कुब्रा सैत

हाल ही में कुब्रा सैत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर कहा, ‘आप कब एक फैन से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए? मैं ये इसलिए पूछ रही हूं क्योंकि मैं गोविंदा को देखते हुए बड़ी हुई हूं. यार, क्या सुपरस्टार, आइकॉन और लेजेंड हैं वो.

उन्होंने आगे कहा, ’90 के दशक पर तो उन्हीं का राज था. लेकिन आज 2026 में, अगर कोई लड़की उनके आस-पास भी दिख जाए या उनके आस-पास की हवा में भी सांस ले, तो उसे ‘मिस्ट्री वुमन’ या ‘रूमर्ड गर्लफ्रेंड’ मान लिया जाता है. आप ही बताइए, ये नतीजा किसने निकाला है?’

उन्होंने आगे कहा कि वो गोविंदा को पर्सनली नहीं जानतीं, लेकिन सुनीता आहूजा से मिल चुकी हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात से परेशानी होती है कि सुनीता और ऐसी अफवाहों से जुड़ी हर महिला से ये उम्मीद की जाती है कि वे बार-बार उन अटकलों का जवाब दें और उन्हें सही ठहराएं, जिन्हें उन्होंने खुद शुरू ही नहीं किया था.

कुब्रा सैत ने उठाए सवाल
इसके बाद कुब्रा ने पूछा, ‘गॉसिप कब गॉसिप न रहकर किसी पर राय बनाने या जज करने का जरिया बन गई? मैं एक पब्लिक फिगर हूं, मैं ये समझती हूं. मेरी जिंदगी बहुत मुश्किल है, लेकिन ये मेरा काम है. आप मेरी पर्रसनल लाइफ को लेकर उसे सबके सामने तमाशा क्यों बनाते हैं? मतलब, आपसे किसने कहा?’ उन्होंने सवाल किया.

उन्होंने कहा, ‘रोजमर्रा की जिंदगी में, रोज के फैसलों में महिलाओं का सम्मान करें और उनसे आगे आकर खुद को सही ठहराने के लिए न कहें. किसी ने नहीं कहा. तो हां, इससे पहले कि आप बाहर जाकर कहें, ‘मैंने ये देखा, चलो फोन उठाकर बुरा कमेंट कर दूं,’ या ‘रुको, क्लिकबेट के लिए एक वायरल वीडियो बना लूं,’ खुद से पूछें, ‘मुझसे ये करने के लिए किसने कहा?’ अगर आप कुछ अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न कहें. बस फैन बनें. फैन होने का मजा लें.’

बता दें, गोविंदा पहली बार अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. वहीं हाल ही में दोनों साथ में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इसके बाद दोनों को लेकर डेटिंग के रूमर्स और चर्चा में आ गए. 

गोविंदा ने किया रिएक्ट
वहीं गोविंदा ने डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि कोमल के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल है और लालबागचा राजा साथ जाने पर उन्होंने कहा कि वो अपनी फिल्म ‘रूपा’ की सफलता के लिए प्रार्थना करने गए थे.

बता दें, गोविंदा 7 साल के बाद फिल्म रूपा से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार लीड रोल में नजर आएंगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *