छठी मैया की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना जाकर की पूजा, गोल्डन साड़ी में लगी खूबसूरत

b1e861e213326f65f94fcc0f37391f0017946546994491296 original


छठ के मौके पर बिहार में हर तरफ आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई इस महापर्व के रंग में रंगा नजर आ रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस मौनी रॉय भी छठ की रौनक देखने के लिए मुंबई से पटना पहुंचीं. 

इस दौरान एक्ट्रेस का पारंपरिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. गोल्डन साड़ी पहने और हाथों में पूजा का सूप लिए मौनी दीघा घाट पर नजर आईं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गोल्डन साड़ी में मौनी रॉय लगीं बला की खूबसूरत
छठ के रंग में रंगी मौनी रॉय का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. पूजा के दौरान एक्ट्रेस गोल्डन साड़ी पहनकर एक्ट्रेस दीघा घाट पहुंचीं. उन्होंने गोल्डन एक्सेसरीज पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया. सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस हाथों में फल और पूजा की चीजों से सजा बांस का सूप लिए नजर आईं.

घाट पर मौनी ने छठ की रौनक को करीब से महसूस किया और श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया. ट्रैडिशनल लुक में उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं.

इस दौरान मौनी रॉय ने वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. पुलिसकर्मियों ने मौनी रॉय की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा.  घाट पर बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस की टीम उनके साथ मौजूद रही और उन्हें सुरक्षित बाहर तक लेकर गई. 

 मौनी रॉय का फिल्मी करियर 
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. वो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘देवों के देव…महादेव’ और ‘नागिन’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. खासतौर पर ‘नागिन’ में शिवन्या के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा. वो ‘रोमियो अकबर वाल्टर’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं. हाल ही में वह फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई थीं, जो 2026 में रिलीज हुई.

वहीं, मौनी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. उन्होंने 27 जनवरी 2022 को बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी. हालांकि, शादी के करीब चार साल बाद मई 2026 में दोनों ने एक साझा बयान जारी कर अलग होने का ऐलान कर दिया. दोनों ने कहा था कि वे आपसी सहमति से अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं और इस मुश्किल समय में अपनी निजता बनाए रखना चाहते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *