7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत

8b0b3541718155cacb045c8ee0e1b06b1794734847823143 original


न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में भारत ने हारी हुई बाजी जीत ली है. माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया महज 209 रन ही बना सकी थी. जवाब में एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था. ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी और सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी. कीवी टीम 187 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 22 रनों से पांचवां वनडे जीता. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 3-1 से टीम इंडिया के नाम हुई.   

न्यूजीलैंड में भारत ने सात साल बाद वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले आखिरी बार टीम इंडिया ने 2018-19 में न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी. कीवी टीम भी अपने घर पर सात साल बाद वनडे सीरीज हारी है. भारत की इस जीत के हीरो रहे अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज. अर्शदीप ने 3 और सिराज ने 2 विकेट चटकाए. अर्शदीप ने अकेले ही न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त किया. उन्होंने विल यंग (22 रन), क्रिस्टियन (16 रन) और निक केली (24 रन) को आउट किया. वहीं सिराज ने फिन एलन (01) और टिम सीफर्ट (14 रन) को पवेलियन भेजा. 

210 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 26 के कुल स्कोर पर उसका पहला विकेट गिरा. टिम सीफर्ट 21 गेंद में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विल यंग और निक केली ने 38 रनों की साझेदारी की. यंग 42 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने तीन चौके लगाए. वहीं केली 45 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए. 

एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था, लेकिन फिर 83 रनों पर उन्होंने 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और माइकल ब्रेसवेल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 36 रनों की साझेदारी की. हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने दोनों को सेट होने के बावजूद आउट कर दिया. फॉक्सक्रॉफ्ट 42 गेंद में 31 और ब्रेसवेल 33 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 119 पर न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा और 119 पर ही छठा विकेट भी गिरा. 

इसके बाद मिचेल सैंटनर और क्रिस्टियन क्लार्क ने 39 रनों की साझेदारी कर दी. सैंटनर ने 31 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन बनाए. वहीं क्लार्क 35 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए. अब न्यूजीलैंड का स्कोर 158-6 से 161-8 हो गया था. 

इसके बाद ब्लेयर टिक्नर और और डैकब डफी ने 20 रनों की साझेदारी की, और न्यूजीलैंड की उम्मीद फिर से जगा दी. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मैच पलटने नहीं दिया. टिक्र 14 और डफी 09 रन बनाकर आउट हुए. 

इससे पहले भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रनों पर ऑल आउट हुई. भारत के लिए अक्षर पटेल ने 55 गेंद में 46 और ईशान किशन ने 58 गेंद में 46 रन बनाए. रोहित शर्मा 07 और विराट कोहली 05 रन ही बना सके. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 और नमन धीर ने 22 रन बनाए. अंत में अर्शदीप सिंह ने 4 गेंद में 14 और मोहम्मद सिराज ने 20 गेंद में महत्वपूर्ण 14 रन बनाए. दोनों ने 183-9 के स्कोर को 209 तक पहुंचाया.   

यह भी पढ़ें- 

वानखेड़े में शिफ्ट हुआ WPL 2027, ICC नियम की वजह से BCCI को लेना पड़ा फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *