लखनऊ ने बनाया IPL 2026 में सबसे बड़ा स्कोर, निकोलस पूरन ने रचा इतिहास; MI को हर हाल में बनाने हैं 229 रन

3ec2cb925688adca1e65bb60110b8a921777909498300975 original


लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बना लिए हैं. यह IPL 2026 टूर्नामेंट में अब तक LSG टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. यह मौजूदा सीजन में केवल दूसरी बार है जब लखनऊ ने 200 रनों का आंकड़ा छुआ है. इस पारी में निकोलस पूरन ने 16 गेंद में फिफ्टी लगाई, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. उनके अलावा हिम्मत सिंह और एडन मार्करम ने 68  रनों की साझेदारी कर लखनऊ को विशालकाय स्कोर तक पहुंचाया.

IPL 2026 में सबसे बड़ा स्कोर

इससे पहले IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सबसे बड़ा स्कोर 200 रन था, जो उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाए थे. अब उसने अपना रिकॉर्ड बेहतर करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 228 रन बनाए हैं. मिचेल मार्श ने 25 गेंद में 44 रनों की पारी खेलकर लखनऊ के बड़े स्कोर की नींव रखी. उन्होंने निकोलस पूरन के साथ मिलकर महज 34 गेंद में 94 रनों की पार्टनरशिप की.

ऋषभ पंत का बल्ला खामोश रहा, जो केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए. अक्षत रघुवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया, जिन्होंने विल जैक्स की गेंद पर सिक्स लगाकर अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की. वो केवल 11 रन बना पाए.

लगातार झटकों के बाद एडन मार्करम और हिम्मत सिंह ने जिम्मेदारी ली और नाबाद 68 रनों की साझेदारी करते हुए लखनऊ का स्कोर 228 तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया. मार्करम ने 31 रन बनाए, जबकि हिम्मत सिंह 40 रन बनाकर नाबाद लौटे. एक समय लखनऊ टीम के लिए 250 रनों का स्कोर भी संभव लग रहा था, लेकिन आखिरी 3 ओवरों में सिर्फ 22 रन आए.

मुंबई को हर हाल में चाहिए जीत

मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना है तो आज हर हाल में 229 रनों के टारगेट को भेदना होगा. मुंबई के अब प्लेऑफ में जाने की उम्मीद तभी जीवित रहेंगी, जब वह अपने बचे सारे मुकाबले जीत ले.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *