15 दिनों में चमत्कार! जानें किन शेयरों पर लगाए दांव ने पलट दी किस्मत, निवेशकों पर खूब बरसाए पैसे

2577f203e61d9e8fa052e05e76f06ec717815893325601379 original


Top Picks in June: शेयर बाजार में कब, कौन सा दांव मुनाफा करा जाए इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता. इसके लिए मार्केट की चाल पर पैनी नजर, बेहतर समझ और भविष्य को लेकर बनाई गई रणनीति काम आती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने जून के शुरुआती 15 दिनों में निवेशकों को बेहतर रिटर्न देकर उन पर जमकर पैसे बरसाए हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:- 

RRP Semiconductor- टाटा और माइक्रोन जैसी कंपनियों के साथ मिलकर भारत में चिप प्लांटलगाने के काम में तेजी और सरकार की PLI स्कीम के तहत मिलने वाले इन्सेंटिव के दम पर RRP Semiconductor के शेयर लगातार अपर सर्किट को टच कर रहे हैं. बीते दो हफ्तों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों के लगाए गए पैसे को 30-40% तक बढ़ा दिया है. 

Netweb Technologies- सूपरकम्प्यूटर्स और एआई चिप्स बनाने वाली यह कंपनी भी अपने निवेशकों का जमकर मुनाफा करा रही है. जिस तरह से ग्लोबल लेवल पर और भारत में डेटा सेंटर्स की मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए विदेशी निवेशक इस पर जमकर दांव लगा रहे हैं. नतीजतन, शेयरों के बढ़ते भाव का मुनाफा इसके निवेशकों को मिल रहा है. 

Apollo Micro Systems- डिफेंस सेक्टर की इस स्मॉल कैप कंपनी को DRDO और भारतीय सेना से इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई के कई बड़े ऑडर्स मिले हैं. इसके चलते इसके शेयरों में 25% तक का उछाल आया है.

Mazagon Duck Shipbuilders- डिफेंस सेक्टर की एक और कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स भी अपने निवेशकों को दमदार रिटर्न देने में आगे है. कंपनी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जहाजों और सबमरीन्स के निर्माण के लिए कई ऑर्डर मिले हैं. इसके चलते शेयर आसमान छू रहे हैं. नतीजतन, निवेशक भी तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. 

Cian Agro Industries- स्मॉल कैप कंपनी सियान एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर ने निवेशकों की बल्‍ले-बल्‍ले कर दी है. पिछले 15 दिनों में इसके शेयरों में हुई आक्रामक खरीदारी ने इस स्टॉक को शॉर्ट-टर्म में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले एग्रो स्टॉक्स में टॉप पर पहुंचा दिया है. 

BPCL & HPCL- अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर से वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई. इससे देश में सरकारी तेल कंपनियों के मार्जिन में सुधार हुआ है और शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. 

Adani Power- देशभर में बिजली की बढ़ती मांग और नए पावर प्लांट्स पर जोरदार तरीके से होते काम को देखते हुए अडानी ग्रुप के इस शेयर की भी हाल के दिनों में जमकर खरीदारी हुई है. 

Vedanta Limited- वेदांता ग्रुप से डीमर्ज होने के बाद वेदांता एल्युमीनियम की लिस्टिंग कल 15 जून को 522 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो चुकी है. इसके बाद मुनाफावसूली का शिकार होकर स्टॉक 5% गिरकर 495.90 रुपये के लेवल पर आ पहुंचा. आज यह 471.11 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत कंपनियों के डीमर्ज होने के बाद भले ही वेदांता ग्रुप के शेयर व्यक्तिगत रूप से नीचे दिख रहे हो, लेकिन जिन शेयरधारकों के पास रिकॉर्ड डेट तक वेदांता के शेयर थे, उन्हें हर एक शेयर के बदले अलग हुई चार नई कंपनियों के 1-1 शेयर मुफ्त में मिले हैं. इन पांचों कंपनियों की कंबाइंड वैल्यू डीमर्ज होने से पहले के मुकाबले अब अधिक बैठ रही है. 

 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

महंगाई का जेब पर ‘साइलेंट अटैक’: पिछले 15 दिनों में चुपचाप से बढ़ गए इन चीजों के दाम, लिस्ट कर देगी हैरान 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *