Business Ideas: जॉब छोड़ने का है सपना? 5 से 10 लाख के बजट में शुरू होने वाले ये बिजनेस बदल देंगे आपकी किस्मत

41ffe4bbf47a75314d82c9ca62f1c1d71781852943445940 original


Profitable Business Ideas: आज के समय में जॉब छोटा हो या बड़ा उसमें काम करने वाला हमेशा किसी न किसी दबाव में रहता है, जबकि खुद का बिजनेस करने वाला अपने फैसले खुद लेता है और अपने तरीके से काम करता है. यही वजह है कि आज कई लोग जॉब छोड़कर अपना काम शुरू करने का सपना देखते हैं.

अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कम पूंजी में कुछ ऐसे ऑप्शन चुन सकते हैं, जिनमें अच्छी कमाई की संभावना है. खास बात यह है कि इन बिजनेस में डिमांड हमेशा बनी रहती है और धीरे-धीरे इन्हें बड़ा रूप दिया जा सकता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया, जिन्हें कम निवेश में शुरू किया जा सकता है…

कैफे: आजकल लोग सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि अच्छे माहौल के लिए भी कैफे जाना पसंद करते हैं, खासकर युवाओं में कैफे कल्चर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. ऐसे में आप 10 लाख रुपये के बजट में एक शानदार इंटीरियर और अच्छी सर्विस के साथ कैफे खोल सकते हैं. इसके लिए आपको बेहतर इंटीरियर, स्वादिष्ट खाना और अच्छी सर्विस से ग्राहकों को जोड़ा जा सकता है.

पैथोलॉजी लैब: स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत हमेशा बनी रहती है. ऐसे में अगर आप किसी बड़े ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर सैंपल कलेक्शन सेंटर शुरू कर सकते हैं. इसमें करीब 5 लाख रुपये निवेश लग सकता है और ब्रांड नाम होने से ग्राहकों का भरोसा जल्दी बनता है. साथ ही इससे रिस्क बहुत कम होता है. 

LPG सिलेंडर पर बड़ी खबर, जानें किन गैस ग्राहकों को कराना होगा री-वेरिफिकेशन और किन्हें मिली छूट

मिनी सुपरमार्केट: अगर आप किसी रिहायशी इलाके में छोटा ग्रोसरी स्टोर शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें आपको करीब 10 लाख रुपये तक निवेश करके दुकान का एडवांस, रैक्स और बिलिंग सिस्टम तैयार हो सकता है. सही जगह और अच्छी क्वालिटी होने पर नियमित कमाई हो सकती है.

जिम: लोग अब अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा जागरूक हो रहे हैं. ऐसे में आप जिम, योगा सेंटर या फिटनेस स्टूडियो का बिजनेस करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप करीब 10 लाख रुपये के बजट में इक्विपमेंट और अच्छी सुविधा के साथ इसे शुरू कर सकते हैं, 

RO प्लांट बिजनेस: शुद्ध पानी की जरूरत हम सभी को होती है, ऐसे में अगर आप RO वाटर प्लांट लगाकर घरों, ऑफिस, होटल या शादी में पानी की सप्लाई कर सकते हैं. करीब 15 लाख रुपये के निवेश में यह बिजनेस खोला जा सकता है. इसके लिए आपको लाइसेंस और सरकारी मंजूरी लेनी पड़ेगी, ताकि इसे लंबे समय तक चलाया जा सकता है.

सिर्फ 3 दिनों में करें शिरडी, शनि देव और त्र्यंबकेश्वर की यात्रा, IRCTC लाया पैकेज, जानें कितना होगा खर्चा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *