IND-AFG तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली के रिटर्न पर ताजा अपडेट, वापसी की तारीख पर बड़ा खुलासा

9f5567cbe2f875552379af8397cc3c521781850944294975 original


विराट कोहली बहुत जल्द टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. हैंस्ट्रिंग इंजरी के चलते विराट अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. यह अपडेट ऐसे समय पर आया है जब गुरुवार को BCCI सचिव देवजीत सैकिया का कहना था कि इंग्लैंड टूर के लिए वनडे स्क्वाड का एलान अगले 3-4 दिन बाद किया जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि विराट कोहली ने रिहैब शुरू कर दिया है और चोट से जल्दी रिकवर कर रहे हैं. विराट बहुत जल्द फिटनेस परीक्षण के लिए बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में आ सकते हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो विराट इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट के बाहर होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने उनकी जगह ली थी. हालांकि तीसरे क्रम पर कोहली की जगह ईशान किशन को मौका मिला है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ईशान ने 34 रन बनाए और दूसरे मैच में 125 रनों की शतकीय पारी खेली.

जल्द होगी स्क्वाड की घोषणा

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा. पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और 14-19 जुलाई तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया का कहना था कि अगले 3-4 दिन के अंदर वनडे स्क्वाड की घोषणा कर दी जाएगी. आपको याद दिला दें कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी हिंट देकर कहा था कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापस आ सकते हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *