भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार, 26 जून यानी आज से टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 मैच बेलफास्ट में भारतीय समय के अनुसार शाम छह बजे से खेला जाएगा. इस मैच में बारिश विलेन बन सकती है. मौसम विभाग ने मैच के समय बारिश की आशंका जताई है. यहां जानें भारत और आयरलैंड की टी20 सीरीज में बारिश को लेकर नियम क्या है. अगर मैच रद्द होता है तो फिर क्या होगा? यहां आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे.
भारत और आयरलैंड के पहले टी20 में बारिश के कितने चांस?
मौसम बताने वाली वेबसाइट Accuweather के हिसाब से मैच के समय भारी बारिश की संभावना है. दरअसल, भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 स्थानीय समय के हिसाब से दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. यानी भारतीय समय की बात करें तो मैच शाम को 6 बजे से शुरू होगा. लोकल टाइम 1 बजे से लेकर 4 बजे के बीच बेलफास्ट में बारिश आ सकती है. ऐसे में मैच देरी से शुरू हो सकता है. इसके अलावा मैच के दौरान बीच-बीच में भी बारिश आ सकती है.
लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 1 बजे बारिश होने की 49 प्रतिशत उम्मीद है. वहीं 3 बजे के करीब बारिश की संभावना 59 प्रतिशत बताई गई है. वहीं 4 बजे के आस-पास फिर से भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में भारत और आयरलैंड का पहला टी20 बारिश की भेंट भी चढ़ सकता है. यानी मैच के रद्द होने की भी संभावना है.
बारिश हुई तो क्या होगा? कैसे होगा विजेता का फैसला?
भारत और आयरलैंड की टी20 सीरीज में बारिश को लेकर अलग से कोई नियम नहीं बनाया गया है. वही होगा, जो बाकी इंटरनेशनल मैचों में होता है. अगर बारिश आती है तो फिर मैच देरी से शुरू होगा. ज्यादा देर हुई तो ओवर्स में कटौती होगी. अगर बहुत ज्यादा देर बारिश हुई तो मैच को 5-5 ओवर का कराने का प्रयास किया जाएगा. अगर 5-5 ओवर का मैच भी नहीं हो पाता है तो फिर मैच रद्द करार दिया जाएगा. ऐसे में मैच नो रिजल्ट घोषित होगा. यानी किसी भी टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें-
अभी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह! कोच ने सबकुछ कर दिया साफ