टीम इंडिया के हाथ से गई ट्रॉफी, फाइनल में PAK ने बनाए 337 रन, कभी चेज नहीं हुआ इतना स्कोर

a89ffc14e83587cf7ddd9fb657bf7d641794643763717975 original


अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने 337 रन बना दिए हैं. पहले 30 ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने खूब कहर बरपाया, लेकिन आखिरी 20 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने काफी हद तक वापसी कर ली. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 107 रन की पारी खेली. भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिनमें काव्य पटेल सबसे ज्यादा प्रभावी रहे, जिन्होंने रन रोकने के साथ-साथ 4 विकेट भी चटकाए.

पाकिस्तान ने जो 337 रन का स्कोर खड़ा किया है, यह अंडर-19 एशिया कप के फाइनल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. यह भी बताते चलें कि अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में कभी भी 300 या उससे ज्यादा रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज नहीं हुआ है. टीम इंडिया के लिए चिगुरुपति वेंकटा ने भी 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

पाकिस्तान ने बनाया फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में सबसे बड़ा स्कोर भी पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तान ने 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ 347 रन बनाए थे. अब एक साल बाद ही उसने एक बार फिर 300 से ज्यादा स्कोर खड़ा कर डाला है. उस्मान ख्वाजा की शतकीय पारी के अलावा कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन, वहीं अब्दुल कादिर ने 54 गेंद में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

347 रन – पाकिस्तान बनाम भारत (2025)

337 रन – पाकिस्तान बनाम भारत (2026)

314 रन – भारत बनाम पकिस्तान (2014)

भारतीय गेंदबाजों की वापसी

30 ओवर में पाकिस्तान 200 रनों का आंकड़ा पार कर चुका था. उस समय पाकिस्तान के हाथ में 8 विकेट बचे थे, इसलिए 370-380 रन बनने की संभावना को नजरअंदाज करना मुश्किल था. आखिरी 20 ओवरों में पाकिस्तान टीम 133 रन बना पाई और इस दौरान 7 विकेट खो दिए. पाकिस्तान ने अपने आखिरी 6 विकेट मात्र 38  रन के भीतर गंवा दिए.

कभी चेज नहीं हुए इतने रन

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया को 338 रनों का रिकॉर्ड टारगेट मिला है. फाइनल में आज तक 300 तो दूर 250 रन भी चेज नहीं हुए हैं. फाइनल में सबसे बड़ा रन चेज 226 रन का है, जो साल 2003 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल किया था.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में फ्लॉप, सूर्यकुमार यादव ने 21 बॉल में ठोके 60, SMAT का जोरदार आगाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *