IRCTC Shaktipeeth Yatra: ₹57500 में वैष्णो देवी और 3 बड़े शक्तिपीठों की यात्रा, IRCTC के इस पैकेज में रहना-खाना सब फ्री

bf0488422c5c0fbefcc124e81423369d17813299668351257 original


IRCTC Shaktipeeth Yatra Summer Special Tour Package: अगर आप इस गर्मी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए माता वैष्णो देवी सहित उत्तर भारत के कई प्रसिद्ध शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जा सकेंगे. यह पैकेज उन लोगों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है जो आध्यात्मिक यात्रा के साथ-साथ पहाड़ों की खूबसूरती और सुकून भरा अनुभव भी लेना चाहते हैं.

कब शुरू होगी यात्रा? 

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से शुरू किए गए “शक्तिपीठ यात्रा समर स्पेशल टूर पैकेज” की अवधि 6 रात और 7 दिन की होगी। यह यात्रा 24 जून 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगी. पूरे सप्ताह चलने वाले इस टूर के दौरान यात्रियों को धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

 

किन जगहों के होंगे दर्शन

यात्रा की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के कटरा से होगी, जो माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आधार स्थल माना जाता है. यहां श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहरों धर्मशाला और मैक्लोडगंज की ओर बढ़ेगी. प्राकृतिक सुंदरता से घिरे ये स्थान अपनी शांत वादियों और तिब्बती संस्कृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं.

इस विशेष धार्मिक सर्किट में कई प्रसिद्ध शक्तिपीठों को भी शामिल किया गया है. श्रद्धालुओं को ज्वालामुखी मंदिर, श्री वज्रेश्वरी देवी मंदिर और माता चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन का अवसर मिलेगा. इन मंदिरों को शक्ति उपासना के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. यात्रा के अंतिम चरण में पर्यटकों को पंजाब के अमृतसर ले जाया जाएगा. यहां श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक सकेंगे. इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा. 

क्या- क्या सुविधाएं मिलेंगी इस पैकेज में?

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने इस पैकेज में कई सुविधाएं शामिल की हैं। पूरी यात्रा के दौरान ठहरने के लिए अच्छे और आरामदायक होटलों की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही प्रतिदिन नाश्ता और रात्रि भोजन भी पैकेज में शामिल रहेगा. स्थानीय भ्रमण के लिए वाहन, दर्शनीय स्थलों तक आने-जाने की व्यवस्था और पूरे टूर के दौरान अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. 

इसे भी पढ़ें-Divya Dakshin Yatra: सिर्फ 15K में पूरा साउथ इंडिया घुमा रहा IRCTC, खाने-पीने और रहने के साथ 8 रात का रहेगा ट्रिप

कितना होगा खर्च इसके लिए?

पैकेज की कीमत यात्रियों की आवासीय श्रेणी के अनुसार तय की गई है. सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 71,600 रुपये रखा गया है. वहीं डबल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति 59,100 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग पर 57,500 रुपये का भुगतान करना होगा. 5 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अतिरिक्त बेड के साथ शुल्क 50,300 रुपये और बिना अतिरिक्त बेड के 48,400 रुपये निर्धारित किया गया है. जबकि 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड के शुल्क 32,900 रुपये रखा गया है.

कैसे कर सकते हैं बुक?

 इस टूर पैकेज की बुकिंग ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार पर की जा रही है. जून महीने में वैष्णो देवी और हिमाचल क्षेत्र की यात्राओं की मांग को देखते हुए सीटों की संख्या सीमित रखी गई है. इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर बुकिंग करा सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. अधिक जानकारी या आरक्षण के लिए 9236391909 और 8287930902 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-IRCTC Tour Package: रहने-खाने की टेंशन खत्म, मात्र इतने रुपये में IRCTC करा रहा 3 धाम और 11 ज्योतिर्लिंग की यात्रा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *