FIFA World Cup 2026 Dating Survey : फुटबॉल दुनिया के सबसे पॉपुलर खेलों में से एक है और करोड़ों लोग इसे बेहद पसंद करते हैं. जब भी FIFA वर्ल्ड कप का आयोजन होता है, तो दुनिया भर के फैंस देर रात तक मैच देखने के लिए जागते हैं, लेकिन इस बार फुटबॉल का क्रेज सिर्फ खेल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर डेटिंग लाइफ पर भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में आए एक सर्वे में पता चला है कि भारत के कई युवा FIFA मैचों को सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मानते हैं. सर्वे के मुताबिक, बड़ी संख्या में सिंगल्स रात 3 बजे होने वाले FIFA वर्ल्ड कप मैच के लिए भी डेट पर जाने को तैयार हैं. तो आइए जानते हैं इस सर्वे में क्या बड़ा खुलासा हुआ.
रात 3 बजे की FIFA डेट के लिए तैयार हैं 93% भारतीय
डेटिंग ऐप happn के सर्वे के अनुसार, भारत के 93 प्रतिशत सिंगल्स रात 3 बजे होने वाले FIFA वर्ल्ड कप मैच के लिए डेट का ऑफर सीधे मना नहीं करते हैं. सर्वे में शामिल लोगों में से 32 प्रतिशत ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा ऑफर मिले तो वे तुरंत हां कह देंगे. वहीं 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनका जवाब इस बात पर निर्भर करेगा कि सामने वाला व्यक्ति कौन है. कई लोग अच्छी कंपनी के लिए अपनी नींद की भी परवाह नहीं करते हैं.
क्रश के लिए भी जागने को तैयार भारतीय
सर्वे में यह भी सामने आया कि लोग सिर्फ अपने लाइफ पार्टनर या लंबे समय के रिश्ते के लिए ही नहीं, बल्कि नए क्रश के साथ भी FIFA मैच देखने के लिए देर रात तक जाग सकते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 47 प्रतिशत लोग अपने लॉन्ग-टर्म पार्टनर के साथ रात में मैच देखना पसंद करेंगे. 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपने नए क्रश के साथ भी FIFA मैच देखने के लिए देर रात तक जाग सकते हैं. फुटबॉल मैच कई लोगों के लिए एक अच्छी डेट का जरिया भी बन रहा है.
अलग टीम को सपोर्ट करने पर क्या असर होता है?
फुटबॉल में हर किसी की अपनी पसंदीदा टीम होती है, लेकिन अगर सामने वाला किसी दूसरी टीम का फैन हो तो सर्वे के मुताबिक इससे रिशते पर कोई असर नहीं होता है. 10 में से 8 से ज्यादा लोगों का कहना है कि अगर उनका क्रश किसी दूसरी टीम को सपोर्ट करता है, तो इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है. बल्कि कई लोगों के लिए यह बातचीत शुरू करने और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का अच्छा मौका बन जाता है. वहीं 53 प्रतिशत लोगों ने माना कि अलग-अलग टीमों का सपोर्ट करना रिश्ते में रोमांच बढ़ाता है.
यह भी पढ़ें – Why Girls Like Older Men: बड़ी उम्र के लड़कों पर क्यों फिदा होती हैं लड़कियां? इमोशनल सपोर्ट नहीं, ये है सबसे बड़ा सीक्रेट
फुटबॉल पसंद करने वाले लोग क्यों लगते हैं अट्रैक्टिव?
सर्वे में शामिल लोगों का मानना है कि फुटबॉल पसंद करने वाले लोग इसलिए अट्रैक्टिव लगते हैं क्योंकि उनमें किसी चीज के प्रति जुनून दिखाई देता है. हालांकि, लोगों ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव बात खेल में अच्छी दिलचस्पी होना है. सर्वे के अनुसार, करीब 40 प्रतिशत लोग घर पर आराम से बैठकर साथ में मैच देखना पसंद करते हैं. कई लोग इसे खास बनाने के लिए पिज्जा, स्नैक्स और ड्रिंक्स के साथ एक थीम नाइट की तरह प्लान करना पसंद करते हैं.
किन लोगों पर किया गया सर्वे?
यह सर्वे डेटिंग ऐप happn की ओर से किया गया. इसमें भारत के शहरी इलाकों के करीब 3,800 यूजर्स शामिल हुए, जिनकी उम्र 18 से 35 साल के बीच थी. सर्वे के अनुसार, FIFA वर्ल्ड कप 2026 डेटिंग करने वाले युवाओं के लिए भी खास मौका बन रहा है. देर रात तक मैच देखना, साथ में समय बिताना और अलग-अलग टीमों को सपोर्ट करते हुए कई लोगों के लिए रिश्तों को और दिलचस्प बनाने का जरिया बन रहा है.
यह भी पढ़ें – ketan Agarwal Murder Case: आखिर क्यों कातिल बन रही हैं पत्नियां? देशभर में बढ़े मामले, एक्सपर्ट ने खोले हैरान करने वाले राज