‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा दिए हैं. ‘रामायण’ के बीच ‘सीन’ शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने दूसरे शनिवार को शानदार कलेक्शन किया. इसी साथ फिल्म सूर्या के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 11.21 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने नौवें दिन टोटल 16.21 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं आठवें दिन फिल्म ने 10.58 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में 53.21 परसेंट की ग्रोथ दिखी.
‘सीन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने इंडिया में नेट 126.8 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 149.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 78.7 करोड़ की बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 228.33 करोड़ का बिजनेस किया.
सूर्या के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
इसी के साथ ‘सीन’ सूर्या के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 212.23 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘सीन’ ने 228.33 करोड़ कमा लिए हैं. अब सीन से आगे ‘करुप्पु’ है.
सूर्या के करियर की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
सूर्या के करियर की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘करुप्पु’ नंबर वन पर है. फिल्म ने 315 करोड़ कमाए. दूसरे नंबर पर ‘सीन’ है. फिल्म ने 9 दिनों में 228.33 करोड़ कमाए. ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई है. इस फिल्म ने 212.23 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नबंर पर Singam 2 है. इस फिल्म ने 108.9 करोड़ कमाए. पांचवें नंबर ’24’ है. इस फिल्म ने 108.9 करोड़ का बिजनेस किया. छठें नंबर पर ‘कंगुवा’ है. फिल्म ने 107.03 करोड़ का बिजनेस किया. सातवें नंबर पर 7 Aum Arivu है. फिल्म ने 105.2 करोड़ की कमाई की. आठवें नंबर पर Singam 3 है. इस फिल्म ने 104.6 करोड़ कमाए. नौवें नंबर पर ‘रेट्रो’ है. इस फिल्म ने 9.48 करोड़ की कमाई की. वहीं दसवें नंबर ‘अंजान’ है. फिल्म ने 83.55 करोड़ कमाए.