रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म 2026 की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म अभी ‘धुरंधर 2’ से पीछे है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 1,149.30 करोड़ नेट कमाए थे. वहीं ‘रामायण’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.
सैकनिल्क के मुताबिक, नितेश तिवारी डायरेक्टेड फिल्म ने 11वें दिन 4 बजे तक 38.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने टोटल नेट 724.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 865.11 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक आएंगे. हालांकि, 4 बजे तक ही फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
‘रामायण’ का अभी तक का कलेक्शन
फिल्म ने ओपनिंग डे पर नेट 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 77.50 करोड़ कमाए. दूसरे दिन कमाई में कमी आई और 48.05 करोड़ नेट कमाए और 57.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. लेकिन फिर तीसरे दिन फिल्म ने धमाका किया और 69.80 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने चौथे दिन 56.15 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और 107.50 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे दिन फिल्म ने 94.10 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 70.65 करोड़ और आठवें दिन 53.50 करोड़ कमाए.
सिर्फ एक हफ्ते में फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म ने 564.60 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें दिन फिल्म ने 48.10 करोड़ कमाए. दसवें दिन फिल्म का बिजनेस 72.90 करोड़ रहा.
मालूम हो कि ये बिग बजट फिल्म है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि फिल्म के दोनों पार्ट्स का मिलाकर बजट 4000 करोड़ है. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं मां सीता का किरदार एक्ट्रेस साई पल्लवी निभा रही हैं. रावण का रोल एक्टर यश निभा रहे हैं. यश और साई साउथ के पॉपुलर एक्टर्स हैं. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान और हंस जिमर ने दिया है.