Gold Price: सोने के साथ पिछले 18 सालों में ऐसा नहीं हुआ, जो जून में हुआ, 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज

df1086fdd2adcf7ea539658de0cb8f7217828182904751346 original


Gold Price: सोने की कीमतों में हमेशा से ही उतार चढ़ाव देखा जाता रहा है. लेकिन बीते कुछ समय से इसकी कीमतों में चढ़ाव ही देखने को मिल रहा था. हाल ही में मिडिल ईस्ट में हुए तनाव के कारण स्थिति काफी अनिश्चित बनती दिखाई दी. लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि सोने की कीमतों में इतनी गिरावट देखने को मिल सकती है. ऐसा करीब 18 साल में पहली बार देखने को मिल रहा है जब सोने के दाम इतने गिरे.

सोने की कीमतों में गिरावट
दरअसल मंगलवार को सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है. जून का आखिरी दिन यानी 30 जून 2026 को गोल्ड की कीमत करीब 12% तक कम नजर आई. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह मिडिल- ईस्ट में बढ़ा तनाव और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका बताई जा रही है. निवेशकों को डर है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) इस साल ब्याज दरें कई बार बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें: सरकार ने PNB-SBI और केनरा बैंक के विलय को दी मंजूरी? क्या इन बैंकों में है आपका खाता? पढ़ लें ये जरूरी खबर

कितनी दर्ज की गई है कीमत?
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक स्पॉट गोल्ड की कीमत मंगलवार को 0.8% गिरकर 3,985.57 डॉलर प्रति औंस (भारतीय रुपये के अनुसार करीब 3.77 लाख रुपये) पर आ गई. जून महीने में अब तक सोने की कीमत करीब 12% तक गिर चुकी है, जिससे ये लगातार चौथे महीने गिरावट की ओर बढ़ रही है. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1% गिरकर 3,999.20 डॉलर प्रति औंस (भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 3 लाख 78 हजार रुपये) पर पहुंच गए.

चांदी की कीमतों में भी बदलाव
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी की कीमत 1.3% गिरकर 57.53 डॉलर प्रति औंस (भारतीय रुपया के हिसाब से करीब 5 हजार 4 सौ रुपया) पर आ गई. वहीं, प्लैटिनम 0.7% टूटकर 1,563.25 डॉलर प्रति औंस (भारतीय रुपये के मुताबिक करीब 1 लाख 48 हजार रुपये) पर पहुंच गया. 

18 साल में पहली बार दिखी गिरावट
इससे पहले सोने के दामों में इतनी भारी गिरावट अक्टूबर 2008 में देखने को मिली थी. जून 2026 की गिरावट करीब 18 साल बाद पहली इतनी बड़ी मासिक गिरावट के रूट में दर्ज की गई है. हालांकि इतनी तनावपूर्ण स्थिति में इस गिरावट के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था.

ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल डलवाया तो अब आप खुद जिम्मेदार हैं, सरकार ने खड़े किए हाथ? पेट्रोल पंप पर लग गए हॉर्डिंग्स!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *