Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

334542729a3e63c211b41d721f486d9417862779294461212 original


भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए वार्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया. टीम इंडिया को जीतने के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला था. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. गिल 44 रन बनाकर आउट हुए, 54 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए. उनका मैदान पर उतरना ही टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर थी, वह उंगली में चोट के कारण पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे. अभ्यास मैच में उनकी जगह केएल राहुल ने कमान संभाली. आखिरी समय में मैच रोमांचक हो गया. जीतने के लिए 16 रन चाहिए थे और सिर्फ 6 गेंदों का खेल बाकी थी. मोहम्मद सिराज ने छक्कों की बारिश कर मैच जिता दिया.

आज तीसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 357 रनों पर घोषित कर दी थी. श्रीलंका इलेवन के पास पहली पारी के आधार पर 6 रनों की बढ़त थी. श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में ओपनर निशान फर्नांडो ने 63 रन बनाए, वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे. दूसरी पारी में भारत के लिए गुरनूर बरार और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए थे. भारत को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला था.

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे गिल

भारत के लिए आज सबसे अच्छी खबर ये आई कि शुभमन गिल बल्लेबाजी पर उतरे. बता दें कि मैच से पहले फील्डिंग के अभ्यास के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी. वह पहली पारी में नहीं खेले, न ही फील्डिंग की. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे थे. आज बल्लेबाजी करते हुए गिल ने 44 रन बनाए, वह अच्छी लय में दिखे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए. पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले यशस्वी जायसवाल ने 46 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 61 रन बनाए, वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे.

यह भी पढ़ें- ‘वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं…’ CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन

तीसरे और आखिरी दिन का आखिरी ओवर बचा था, भारत को जीतने के लिए 16 रन चाहिए थे. मोहम्मद सिराज ने शुरूआती 3 गेंदों में 3 छक्के लगाकर मैच जिता दिया. सिराज ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के लगाए. हालांकि भारत की ये जीत रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होगी. दरअसल ये वार्म-अप मैच था, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जीत गिनी नहीं जाती.

कैसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

दूसरी पारी में भारत के लिए एक और अच्छी बात ये रही कि तेज गेंदबाजों ने भी विकेट निकाले. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला. पहली पारी में दोनों कोई विकेट नहीं ले पाए थे. पहली पारी में 1 विकेट लेने वाले गुरनूर बरार ने दूसरी पारी में 2 विकेट लिए.

स्पिनर्स में दूसरी पारी में सिर्फ रविंद्र जडेजा विकेट ले पाए, उन्होंने 2 विकेट लिए. जडेजा ने पहली पारी में भी 2 ही विकेट लिए थे. कुलदीप यादव और मानव सुथार ने पहली पारी में 2-2 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

किसका चला बल्ला

पहली पारी में सर्वाधिक रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए थे, वह 142 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी में उन्होंने 18 चौके लगाए. रविंद्र जडेजा ने 63 रन बनाए, वह रिटायर्ड हर्ट हुए थे. केएल राहुल ने 40 रन बनाए. मानव सुथार ने अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने 41 रन बनाए. गुरनूर बरार ने अंत में तेज तर्रार पारी खेलकर नाबाद 36 रन बनाए, वह नॉटआउट थे.

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 132 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए, उन्हें कोई आउट नहीं कर पाया. पहली पारी में वह शून्य पर आउट हुए थे. शुभमन गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए, जिन्होंने 44 रन बनाए. ऋषभ पंत ने 28, ध्रुव जुरेल ने 17 और रविंद्र जडेजा ने 22 रन बनाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *