Toxic BO Prediction: ‘टॉक्सिक’ बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

07181888ffe895781b3b606bebd2b6ca17862813210051403 original


Toxic Box Office Prediction: यश की मल्टीस्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म का बीते दिन ही ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें यश के साथ ही कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. फिल्म के ट्रेलर की तारीफों के बीच इसका बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन भी सामने आ गया है. बताया जा रहा है कि ये यश की हिंदी में दूसरी हाईएस्ट ओपनर बन सकती है. चलिए बताते हैं ये पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है.

‘टॉक्सिक’ का पहले दिन का हिंदी कलेक्शन

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर से पहले टीजर वीडियोज सामने आए थे, जिसमें इंटीमेट सीन्स और वॉयलेंस को लेकर इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन, ट्रेलर आने के बाद लोगों ने फिल्म की टिकट बुक करने के लिए जबरदस्त जोश दिखाया.

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!

वहीं, कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ पहले दिन हिंदी में 20 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. ‘केजीएफ’ की फ्रेंचाइजी के बाद यश के फैंस के लिए ‘टॉक्सिक’ एक बड़ी ट्रीट से कम नहीं है. इसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार अहम रोल में होंगे.

‘टॉक्सिक’ यश की दूसरी हाईएस्ट ओपनर बन सकती है

यश कन्नड़ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर हैं. लेकिन ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी के बाद हिंदी बेल्ट में भी उन्होंने बड़ा फैन बेस तैयार कर लिया है. कोईमोई की मानें तो माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ पहले दिन ‘केजीएफ चैप्टर 1’ पहले दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. जबकि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 53.95 करोड़ का फर्स्ट डे बिजनेस किया था. 

Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

यश की हिंदी की बड़ी ओपनर फिल्में
1. केजीएफ चैप्टर 2- 53.95 करोड़
2. केजीएफ चैप्टर 1- 2.1 करोड़

यह भी पढ़ें: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

‘टॉक्सिक’ के बारे में

बहरहाल, फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया था. इसमें यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं और उनका अलग-अलग तीन अवतार देखने के लिए मिलने वाला है, जिसकी झलक पहले ही ट्रेलर में देखने के लिए मिल चुकी है. इस फिल्म के जरिए यश करीब 4 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और कियारा आडवाणी-तारा सुतारिया के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. इसे 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

‘रामायण’ में भी दिखेंगे यश

इतना ही नहीं, यश ‘टॉक्सिक’ के अलावा भी स्क्रीन पर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भी नजर आने वाले हैं. 4000 करोड़ी की इस फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में इसी साल दिवाली 2026 के मौके पर भी रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज डेट 6 नवंबर 2026 है. इसे भारत में एक दिन बाद रिलीज किया जाएगा. इसमें एक्टर रावण की भूमिका में होंगे. इस साल उनकी ये दो बड़ी फिल्में हैं, जिसमें यश दिखेंगे और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड सेट करते हुए दिखेंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *