टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया ‘रामायण’ का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं

813cb248b39a51064b31689b1965ecdf17865303214771296 original


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसी बीच टीवी के पॉपुलर शो ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को लेकर कहा कि वो इससे ज्यादा इंप्रेस नहीं हुए. खासतौर पर उन्होंने कैकेयी के किरदार और उनके लुक को लेकर अपनी राय रखी है.

गजेंद्र चौहान ने ‘रामायण’ पर की बात
गजेंद्र चौहान ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में ‘रामायण’ के ट्रेलर पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘मैंने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर देखा. पर्सनली कह रहा हूं, मैं इंप्रेस नहीं हुआ. प्रोड्यूसर ने बहुत पैसा खर्च किया है और प्रोजेक्ट बनाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन मुझे ग्राफिक्स का वो इम्पैक्ट नहीं आया. ग्राफिक्स की जगह अगर रियलिटी का इस्तेमाल किया जाता तो ज्यादा बेहतर होता.’

टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं

ये भी पढ़ेः ‘खाते इस देश का हैं लेकिन…’ नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा ‘लोमड़ी’, बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस

कैकेयी के किरदार क्या बोले गजेंद्र चौहान?
गजेंद्र चौहान ने कहा कि फिल्म में कुछ ऐसे कैरेक्टर्स है जो बहुत टची नहीं है, वो लग नहीं रहा कि ये होने चाहिए. उन्होंने आगे कैकेयी के किरदार पर भी सवाल उठाते हुए कहा, ‘मैं खुले तौर पर बोल रहा हूं कि कैकेयी वाला सीन बिल्कुल भी इंप्रेसिव नहीं है. उनकी ड्रेसिंग भी मॉडर्न है, उन्होंने मॉडर्न साड़ी पहना दी है. कैकेयी ऐसी नहीं थीं, इसलिए उस सीन में वो इंपैक्ट आना चाहिए था.’

आखिरी में उन्होंने ये कहा कि जबतक पूरी फिल्म नहीं देखेंगे कमेंट करना अभी मुश्किल है. 

‘रामायण’ की कास्ट
बता फिल्म ‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रह हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, लारा दत्ता कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पनखा के रोल में नजर आएंगे. फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 6 नवंंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल आएगा.

ये भी पढ़ेंः क्लैश में सनी देओल की फिल्म को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *