Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें

254d0ed781bd0512856fe7c1187ae88117865444571531346 original


Income Tax Department: इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख तो निकल गई है, लेकिन फिर भी विभाग की तरफ से कई लोगों के पास एक नोटिस जा रहा है. जिसमें कुछ राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है. ये राशि बतौर टैक्स जमा करने के लिए कहा जा रहा है. अब हाल ही में खुद सरकार ने इस वायरल हो रहे नोटिस का जवाब दिया है.

क्या है वायरल दावा?
दरअसल इनकम टैक्स विभाग की तरफ से एक नोटिस ऑनलाइन काफी सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि टैक्स के रूप में सभी को 6 हजार रुपये का पेमेंट करना होगा. इस नोटिस में बकायदा आपका नाम, तारीख और अन्य चीजें लिखी हुईं आपको नजर आएंगी. अगर आपके पास भी ये नोटिस आया है तो सावधान हो जाइये, क्योंकि सरकार ने इसकी सच्चाई बता दी है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब

क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल दावे की सच्चाई को उजागर किया है. इस वायरल हो रहे नोटिस को अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए शेयर किया गया है. इस नोटिस के ऊपर साफ शब्दों में फर्जी लिखा हुआ है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ऑनलाइन एक नोटिस सर्कुलेट हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जारी किया है. इसमें रेसिपिएंट से 6 हजार रुपये टैक्स के रूप में जमा करने के लिए कहा जा रहा है.’

आगे पोस्ट में लिखा है, ‘पीआईब फैक्ट चेक के मुताबिक ये नोटिस फेक है और एक फिशिंग की कोशिश है. इनकम टैक्स इंडिया ऐसे नोटिस जारी नहीं करता है. गुमराह करने वाली जानकारी से सावधान रहें और हमेशा सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें’.

PIB में करें शिकायत
बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक एक सरकार अधिकृत एजेंसी है. जो इस तरह की खबरों की सत्यता की पुष्टि करती है. इस एजेंसी के जरिए ऑनलाइन, ऑफलाइन या मैसेज में आने वाले ऐसे किसी भी मैसेज की सच्चाई को बताया जाता है. यदि आपके पास भी कभी ऐसा कोई मैसेज आता है सरकार के नाम पर तो आप भी इस एजेंसी की मदद लेकर सच्चाई का पता लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *