अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने करीब एक हफ्ते के बाद पिता जॉर्ज मेसी के निधन पर प्रतिक्रिया दी. 68 साल की उम्र में जॉर्ज का 07 अगस्त को निधन हो गया था, जिसकी आधिकारिक पुष्टि अगले दिन हुई थी. इस पर मेसी की तरफ से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला था. अब कुछ वक्त गुजर जाने के बाद उन्होंने रिएक्शन दिया.
मेसी काफी भावुक नजर आए. उन्होंने बुधवार (12 अगस्त) को सोशल मीडिया पर पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. उन्होंने सबसे पहले कहा कि यकीन नहीं होता कि आप चले गए. इसके अलावा मेसी ने अपनी पोस्ट में पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. मेसी ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वह अमेरिका में होने वाला वर्ल्ड कप खेलें.
क्या बोले लियोनल मेसी?
मेसी ने लिखा, “पा, अब भी यकीन नहीं होता कि आप चले गए. मेरे लिए यह यकीन करना बहुत मुश्किल होगा कि अब मैं आपको कभी नहीं देखूंगा. हम कभी बात नहीं करेंगे. मुझे पता है कि आप तकलीफ में थे और यह सब अच्छे के लिए ही हुआ है, लेकिन आप बहुत जल्दी चले गए. हमारे पास अभी साथ में मस्ती करने के लिए बहुत कुछ था. आप मुझ पर लास्ट वर्ल्ड कप में खेलने के लिए बहुत जोर दे रहे थे और इसके शुरू होने से कुछ दिन पहले ही चीजें और खराब हो गईं. यह पहली बार था जब आप किसी टूर्नामेंट में शामिल नहीं होने वाले थे.”
उन्होंने आगे लिखा, “हर बार जब मैच खत्म होता था, तो मैं आपके मैसेज की उम्मीद करता था. मुझे एहसास हुआ कि हालात बहुत खराब थे. फिर भी, मैं जितना हो सके दूर जाने के बारे में सोचता रहा, ताकि आपको गेम देखने का वक्त मिल सके. हम फाइनल में पहुंचे और आप वहां नहीं थे. मैं इसे जीतना चाहता था जिससे मैं इसे आपके पास ला सकूं और आपको एक नया दिखा सकूं. मैं नहीं कर सका. मैंरे पैरों में कुछ नहीं बचा था. जब मैं आया, तो आपको लगा कि हम पेनल्टी शूटआउट में फाइनल हार गए हैं. हम उस समय हुई किसी भी बात पर चर्चा नहीं कर सकते थे. आप किसी भी चीज का आनंद नहीं ले सकते थे.”
नहीं पता, आपके बिना क्या करूंगा?
मेसी ने आगे लिखा, “मुझे नहीं पता कि मैं आपके बगैर क्या करूंगा. मुझे नहीं पता कि कैसे आगे बढ़ना है. मैं बस फुटबॉल खेल रहा था और अब मुझे बहुत सारे शक हैं कि मैं इसे लंबे समय तक खेलता रहूंगा या नहीं. आप शुरुआत से मेरी साइड थे और आखिर में थोड़ी सी कसर रह गई. आपने थोड़ा और वक्त क्यों नहीं लिया? अगर लिया होता, तो हम साथ होते.”
यह भी पढ़ें: ‘सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने…’, अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज