Gold Flake सिगरेट हुई महंगी, जानिए 10 और 20 वाले पैकेट के नए दाम

b4744fe17235971e8af3aed4825a123717901524983561241 original


देश की सबसे बड़ी सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी ने अपने मशहूर ब्रांड ‘गोल्ड फ्लेक’ सिगरेट की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने ‘गोल्ड फ्लेक प्रीमियम’ और इससे जुड़े वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं. अब 10 और 20 सिगरेट वाले पैकेट की एमआरपी में इजाफा हो गया है. यानी अब कश लगाना है तो आपको जेब ढीली करनी होगी.

दाम बढ़ने के बाद अब 10 सिगरेट के पैक की कीमत 125 रुपए से बढ़कर 135 रुपए हो गई है. गोल्ड फ्लेक प्रीमियम का पैकेट इस साल 17.4% ज्यादा महंगा हुआ है और 10 सिगरेट के पैक की कीमत 115 रुपए से बढ़कर 135 रुपये हो गई है.

बता दें कि इस साल गोल्ड फ्लेक प्रीमियम की कीमत दूसरी बार बढ़ी है. इससे पहले जून में ब्रांड की कीमत में 8.7% की वृद्धि हुई थी, जब 10 सिगरेट के पैक की कीमत 115 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दी गई थी.

Gold Flake Premium का नया रेट क्या है?

  • 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत अब 135 है.
  • इससे पहले इसी पैक की कीमत 125 थी.
  • सितंबर की बढ़ोतरी करीब 8 फीसदी रही.
  • जून में कीमत 115 से बढ़कर 125 हुई थी.
  • दोनों बढ़ोतरी के बाद इस साल कुल कीमत करीब 17.4 फीसदी बढ़ गई है.

क्यों बढ़ रही हैं सिगरेट की कीमतें?

सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे एक बड़ी वजह इस साल लागू हुआ नए टैक्स स्ट्रक्चर है. 1 फरवरी 2026 से सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पादों पर 40% GST के साथ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी की नई व्यवस्था लागू की गई. हालांकि, इस अतिरिक्त चार्ज की दर सिगरेट की लंबाई और फिल्टर जैसी कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग होती है.

दरअसल, इसके बाद ही सिगरेट कंपनियों ने अलग-अलग ब्रांडों की कीमतों में कई कैटेगरी में बदलाव किया है. ऐसे में नई कीमतों का असर अब ग्राहकों की जेब पर भी दिखाई दे रहा है. 

ITC के दूसरे सिगरेट ब्रांड भी हुए महंगे

हालांकि, ITC ने इस सिर्फ गोल्ड फ्लेक प्रीमियम (Gold Flake Premium) के दाम ही नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि सितंबर की शुरुआत में कंपनी के कुछ अन्य ब्रांडों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिली है. 

  • Classic Connect के 20 सिगरेट वाले पैक की कीमत 390 रुपए से बढ़कर 428 रुपए हो गई.
  • वहीं Gold Flake Super Star के 10 सिगरेट वाले पैक का रेट 79 रुपए से बढ़कर 89 रुपए हो गया.

यानी Classic Connect की कीमत में करीब 9.74% और Gold Flake Super Star में करीब 12.66% की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह ITC  के अलग-अलग सिगरेट ब्रांड्स की कीमतों में साल 2026 में कई बड़े बदलाव देखने को मिली है.

UPI से भी एक कदम आगे, RBI का HaRBInger लाएगा बिना इंटरनेट e₹ पेमेंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *