World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स

db20479d085baed601b42b1df5c1b5d417905941802231257 original


World Heart Day Quotes Wishes And Messages: हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. यह दिन लोगों को अपने हार्ट की सेहत के प्रति जागरूक करने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने का संदेश देता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खान-पान, एक्सरसाइज की कमी, बढ़ता तनाव, धूम्रपान और शराब जैसी आदतें हार्ट की सेहत पर असर डाल सकती हैं. ऐसे में समय रहते अपने हार्ट का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है.

वर्ल्ड हार्ट डे का मकसद सिर्फ हार्ट से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी देना नहीं है, बल्कि लोगों को यह समझाना भी है कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय तक हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं. रोज एक्सरसाइज करना, संतुलित खाना खाना, पर्याप्त नींद लेना, तनाव को कंट्रोल करना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना हार्ट की सेहत के लिए जरूरी माना जाता है.

वर्ल्ड हार्ट डे 2026 की थीम

वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने 2026 के लिए ‘Don’t Miss a Beat’ कैंपेन को जारी रखा है. इसका मकसद लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी के संकेतों और लक्षणों को पहचानने, इसके खतरे बढ़ाने वाली चीजों को समझने और जरूरत पड़ने पर समय पर डॉक्टर की मदद लेने के लिए जागरूक करना है. इस कैंपेन का संदेश तीन खास बातों पर आधारित है. पहला है ‘See the Signs’, यानी हार्ट से जुड़े संभावित संकेतों को पहचानना. कई बार हार्ट की बीमारी के शुरुआती लक्षण साफ नजर नहीं आते. इसलिए शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स

दूसरा संदेश है ‘Protect Your Heart’. इसका मतलब है कि अपनी रोज की आदतों में ऐसे बदलाव करें, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करें. संतुलित खाना खाना, रोज एक्टिव रहना, तंबाकू से दूरी बनाना और ब्लड प्रेशर जैसे जोखिमों पर ध्यान देना इसमें शामिल है. तीसरा संदेश ‘Demand Action’ है. इसके जरिए हार्ट की बीमारी से बचाव, समय पर जांच और बेहतर इलाज की सुविधा को लेकर सरकारों और हेल्थ सिस्टम की भूमिका पर भी ध्यान देने की बात कही गई है.

 क्यों मनाया जाता है यह?

विश्व हार्ट डे की शुरुआत साल 2000 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से की थी. हर साल 29 सितंबर को यह दिन दुनिया भर में मनाया जाता है. इसका मकसद हार्ट और खून की नसों से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उनसे बचने के तरीकों की जानकारी देना है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हार्ट की सेहत सिर्फ बीमारी होने के बाद इलाज तक सीमित नहीं है. अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पहले से सावधानी बरतना और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करना भी उतना ही जरूरी है.

World Heart Day 2026: दिल की सेहत के लिए नोट करें थीम और कोट्स

शेयर करें ये हिंदी कोट्स और विशेज

अगर आप विश्व हार्ट डे के मौके पर अपने परिवार, दोस्तों या सोशल मीडिया पर लोगों को हार्ट की सेहत के प्रति जागरूक करना चाहते हैं, तो ये मैसेज शेयर कर सकते हैं.

एक अच्छा दिल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. इसलिए अपने हार्ट को हमेशा हेल्दी रखें. विश्व हार्ट डे की हार्दिक शुभकामनाएं.

स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी के लिए हार्ट का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है. अपने हार्ट का ख्याल रखें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें. हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे.

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप न सिर्फ अपनी सेहत, बल्कि अपने परिवार के बेहतर भविष्य की भी नींव रख सकते हैं. विश्व हार्ट डे की शुभकामनाएं.

धूम्रपान, तंबाकू, शराब और लगातार बना रहने वाला तनाव हार्ट की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इनसे दूरी बनाएं और अपने हार्ट को हेल्दी रखें. विश्व हार्ट डे की हार्दिक शुभकामनाएं.

जब आपका हार्ट हेल्दी रहता है, तो उसकी खुशी आपके पूरे परिवार की जिंदगी में भी नजर आती है. अपने हार्ट का ध्यान रखें. हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे.

दिल को रखो स्वस्थ, जिंदगी होगी मस्त. अपने हार्ट की हर धड़कन का ख्याल रखें. हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे.

इसे भी पढ़ें: कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल

जिंदगी के हर फैसले में अपने दिल की सुनते हैं, लेकिन दिल को हेल्दी रखने के लिए सही आदतों को जरूर अपनाएं. विश्व हार्ट डे की हार्दिक शुभकामनाएं.

हेल्दी हार्ट के साथ जिंदगी ज्यादा खूबसूरत और खुशहाल लगती है. अपने हार्ट को स्वस्थ रखें और अपनों का भी ख्याल रखें. हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे.

जिंदगी तब और खूबसूरत लगती है, जब हार्ट हेल्दी हो और उसकी हर धड़कन में जिंदगी की उम्मीद हो. विश्व हार्ट डे की हार्दिक शुभकामनाएं.

विश्व हार्ट डे हमें यही संदेश देता है कि हार्ट की सेहत को लेकर जागरूकता किसी एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए. अपनी रोज की आदतों में छोटे लेकिन लगातार बदलाव करके हार्ट को हेल्दी रखने की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा सकते हैं. इस विश्व हार्ट डे पर खुद भी अपने हार्ट का ख्याल रखें और अपने आसपास के लोगों को भी हेल्दी हार्ट के लिए जागरूक करें.

इसे भी पढ़ें: Eye Discharge: सुबह-सुबह आंखों में दिख रहा ज्यादा कीचड़, जानें कब है खतरे का संकेत?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *