Odisha Board Exam 2027; ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखों का ऐलान, 12 मार्च से होंगे पेपर

04914ca16099aceadd4ffacecb964c6517947421411921474 original


Odisha Board Exam 2027: ओडिशा में 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा BSE Odisha ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है.

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, ओडिशा मैट्रिक परीक्षाएं 12 मार्च 2027 से शुरू होंगी और 27 मार्च 2027 तक चलेंगी. तारीखों का ऐलान होने के साथ ही अब छात्रों के पास अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए करीब चार महीने का समय है.

परीक्षा का समय और गणित के पेपर के लिए खास नियम

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. यानी छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा. हालांकि, बोर्ड ने गणित के पेपर को लेकर छात्रों को बड़ी राहत दी है. गणित के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिससे वे अपनी गणनाओं को ठीक से जांच सकें.

ओपन स्कूल और मध्यमा की परीक्षाएं भी साथ होंगी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने स्पष्ट किया है कि नियमित कक्षा 10वीं के छात्रों के साथ-साथ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट और संस्कृत मध्यमा की वार्षिक परीक्षाएं भी इसी शेड्यूल के तहत आयोजित की जाएंगी. हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पारंपरिक ऑफलाइन मोड में ही ली जाएंगी. परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Amazon Fresher Hiring: Google, Microsoft और Amazon में फ्रेशर्स को कैसे मिलती है नौकरी, शुरुआती सैलरी कितनी?

कहां और कैसे चेक करें विषयवार टाइमटेबल?

बोर्ड जल्द ही विषयवार विस्तृत डेटशीट ऑनलाइन जारी करेगा. डेटशीट जारी होने के बाद छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे. टाइमटेबल चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा और होमपेज पर उपलब्ध Latest Updates या Annual HSC Examination 2027 Schedule के लिंक पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, जिसे छात्र डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं. गौरतलब है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में ओडिशा बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 2 मई को घोषित किए थे.

यह भी पढ़ें: School Winter Vacation 2026: दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान और पंजाब तक, जानें स्कूलों में कब पड़ेंगे विंटर वेकेशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *