‘रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार’, रोहित शेट्टी ने ‘धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

9ca23b17fe030ce599156e7e61311e401790676446784587 original


रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. रणवीर सिंह सुपरस्टार की लिस्ट में अपन जगह बना ली है. लेकिन क्या आपको पता है कि रोहित शेट्ट ‘धुरंधर’ के आने से पहले ही रणवीर के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी कर चुके थे. एक इंटरव्यू में रोहित शेट्ट ने रणवीर की तारीफ की थी और बताया था कि वो अगले सुपरस्टार हैं.

टॉक शो में रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘वो लोगों के बीच में खुशियां फैलाना चाहते हैं. मैंने उनके साथ कुल तीन फिल्में की है. और बात सिर्फ फिल्मों की ही नहीं है बल्कि हमारा रिश्ता भाइयों की तरह है.’

रणवीर सिंह बहुत मेहनती हैं- रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने ये भी कहा था कि रणवीर सिंह ने जिन किरदारों को निभाया है, उन्हें कोई और एक्टर उस तरह नहीं कर सकता था. रोहित शेट्टी ने कहा था, ‘वो मुझसे हर चीज के बारे में बात करते हैं. वो मुझ पर इतना भरोसा करते हैं. सबसे खास बात ये है कि वो ‘गली बॉय’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘सिम्बा’ तीनों कर करते हैं. ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है. ‘सिम्बा’ करना हर किसी के लिए आसान नहीं है. वो बहुत मेहनती हैं. मेरा मतलब है, सुबह 9 बजे भी उसके अंदर उतनी ही एनर्जी होती है और रात 2 बजे भी उतनी ही एनर्जी रहती है. जब वो काम पर होते हैं, तो किसी और चीज के बारे में नहीं सोचते और यही बात मुझे उसमें पसंद है. वो अगले सुपरस्टार हैं और लगभग सुपरस्टार बन चुके हैं. लेकिन अब अगला कौन है? वह रणवीर सिंह हैं.’

रणवीर सिंह को लेकर रोहित शेट्ट ने ये ‘धुरंधर’ की रिलीज से 2 साल पहले कहा था और ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स से रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी.  

‘धुरंधर’ दो पार्ट्स में रिलीज हुई थी. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ. दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज हुआ. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया. फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, सौम्या टंडन जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे पार्ट ने 1800 करोड़ का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *