कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

25dbe5920d74b209e6a3efb6829440ef17907435092361471 original


जब भी किसी यूनिवर्सिटी का नाम सामने आता है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले प्रोफेसर, शिक्षक और छात्र आते हैं. लेकिन एक यूनिवर्सिटी को चलाने के लिए इसके पीछे कई बड़े अधिकारी और अलग-अलग विभाग काम करते हैं. इनमें वाइस चांसलर यानी कुलपति का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

वाइस चांसलर यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक और रोजाना के प्रशासनिक कामकाज से जुड़े बड़े फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अब सवाल यह है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी का असली मुखिया कौन होता है, VC आखिर क्या काम करते हैं, उन्हें इस पद पर कैसे नियुक्त किया जाता है और इतनी बड़ी जिम्मेदारी के बदले उन्हें क्या सुविधाएं और सैलरी मिलती है. आइए जानते हैं.

प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया कौन होता है?

प्राइवेट यूनिवर्सिटी में चांसलर और वाइस चांसलर यानी VC जैसे बड़े पद होते हैं. यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक कामकाज को संभालने में VC की सबसे अहम भूमिका होती है. UGC की की गाइडलाइन्स में VC को संस्थान के हेड के रूप में बताया गया है. VC पढ़ाई से जुड़े फैसले लेने, शिक्षकों के काम और अकादमिक व्यवस्था को सही तरीके से चलाने में मदद करता है. यूनिवर्सिटी के रोजमर्रा के कई जरूरी कामों में भी VC की जिम्मेदारी रहती है. हालांकि चांसलर और VC की भूमिका हर प्राइवेट यूनिवर्सिटी के अपने नियमों के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है.

 कुलपति का क्या काम होता है?

वाइस चांसलर  का मुख्य काम यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक कामकाज को सही तरीके से चलाना होता है. वह पढ़ाई की व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े मामलों और अलग-अलग अकादमिक गतिविधियों पर नजर रखता है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी में होने वाले कई जरूरी प्रशासनिक फैसलों में भी वाइस चांसलर की भूमिका रहती है. आसान शब्दों में कहें तो यूनिवर्सिटी की पढ़ाई और अकादमिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं की होती है.

यह भी पढ़ें : LPU से IIT Bombay तक, छात्रों के प्रदर्शन से कैसे प्रभावित हो रही परीक्षाएं

कुलपति की सैलरी कितनी होती है?

प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कुलपति की सैलरी पूरे देश में एक जैसी तय नहीं होती. हर यूनिवर्सिटी अपने नियम, पद की जिम्मेदारी और व्यक्ति के अनुभव के हिसाब से वेतन तय कर सकती है. यूजीसी के पुराने वेतन नियमों में VC के लिए 75 हजार रुपये तय वेतन और 5 हजार रुपये अतिरिक्त वेतन का जिक्र मिलता है. लेकिन इसे आज हर प्राइवेट यूनिवर्सिटी में मिलने वाली तय सैलरी नहीं माना जा सकता. किसी खास यूनिवर्सिटी के VC का वेतन जानने के लिए उसी यूनिवर्सिटी के आधिकारिक रिकॉर्ड देखना सही रहेगा.

कुलपति कैसे बनते हैं?

वाइस चांसलर का पद किसी सामान्य नौकरी की तरह सीधे आवेदन करके नहीं मिलता. इसके लिए पहले योग्य लोगों के नामों पर विचार किया जाता है और एक चयन समिति उनके नामों की लिस्ट तैयार करती है. इसमें उम्मीदवार की पढ़ाई, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसका अनुभव और यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक व प्रशासनिक काम संभालने का अनुभव देखा जाता है. यूजीसी के पुराने नियमों में चयन समिति की ओर से 3 से 5 नामों की लिस्ट  तैयार करने की बात कही गई है. हालांकि किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में VC चुनने का पूरा तरीका उस यूनिवर्सिटी के अपने नियमों पर निर्भर कर सकता है.

कुलपति को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

वाइस चांसलर को मिलने वाली सुविधाएं हर प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक जैसी नहीं होतीं. यह उसकी नौकरी की शर्तों और यूनिवर्सिटी के नियमों पर निर्भर करता है. कई जगहों पर पद के साथ अच्छी सैलरी के अलावा रहने की सुविधा, गाड़ी, यात्रा, मेडिकल और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी मिल सकती हैं. इन सुविधाओं की जानकारी आमतौर पर नियुक्ति की शर्तों में तय की जाती है.

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *