27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ से टकराएंगी बॉलीवुड-साउथ की 5 फिल्में

4c60c8ab470ec40ba79362b0b05404fe17946681757601403 original


बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. आज के समय में तो हर हफ्ते ही थिएटर में थोक के भाव फिल्मों को रिलीज किया जाता है. इसमें कई बार सभी फिल्मों को फायदा मिलता है तो कई बार कोई एक ही बाजी मार पाता है. ऐसे में नवंबर के आखिरी में 27 नवंबर को बॉलीवुड-साउथ का बड़ा क्लैश होने वाला है. 

वहीं, रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ से टकराने के लिए सिनेमाघरों में 5 फिल्में आ रही हैं. इसमें 2 बॉलीवुड की और 3 साउथ की फिल्मों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना की म्यूजिक फैमिली ड्रामा तो और अमित साध की क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम भी शामिल है. देखिए पूरी लिस्ट…

मायसा

‘मायसा’ रश्मिका मंदाना की इस साल की तीसरी फिल्म है. ‘कॉकटेल 2’ हिट के बाद उनकी फिल्म ‘रणबाली’ बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिटी. इसके बाद अब ‘मायसा’ से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. इसमें एक्ट्रेस का दमदार एक्शन अवतार देखने के लिए मिलने वाला है. ये उनकी फीमेल ऑरिएंटेड फिल्म है, जिसमें वो खुद हीरो के जैसे लड़ते और एक्शन करते हुए नजर आने वाली हैं. फिल्म को 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ की तबाही के बीच तमिल फिल्म का जलवा, बना डाला 2026 का कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड

ये प्रेम मोल लिया

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर भी काफी बज बना हुआ है. ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें फैमिली कॉमेडी का भी डोज मिलने वाला है. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं. मूवी को 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसे लेकर दर्शक और फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

प्रताप

वहीं, इस लिस्ट में क्राइम ड्रामा फिल्म भी शामिल है, जिसका टाइटल ‘प्रताप’ है. हालांकि, इसे 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अमित साध इस फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन मोड और पुलिस अफसर के अवतार में नजर आने वाले हैं.

बाला 369

‘बाला 369’ एक तेलुगु फिल्म है, जो ‘मायसा’ से टकराने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 27 नवंबर को आ रही है. इसमें अरविंद तेज और अन्य कलाकार अहम रोल में हैं. ये एक कॉमेडी ड्रामा फैंटेसी फिल्म है, जिसे थिएटर में तेलुगु में रिलीज किया जाएगा. 

हाई

‘हाई’ भी एक तेलुगु फिल्म है, जो कॉमेडी ड्रामा है. इसमें अनन्या शर्मा, एस. कृष्णा, पल्लवी डोरा, कृष्णा कमल और अन्य जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसका निर्देशन एस. कृष्णा ने किया है. फिल्म को 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी भी टक्कर ‘मायसा’ से होने वाली है.

हैनडवा

एक्शन, एडवेंचर, मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘हैनडवा’ एक तेलुगु फिल्म है. इसमें बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, संयुक्ता और जे.डी. चक्रवर्ती जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसका निर्देशन लुधीर बायरेड्डी ने किया है. फिल्म को सिनेमाघरों में 27 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. 

ऐसे में देखना होगा कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मार पाता है. देखना दिलचस्प होगा कि रश्मिका मंदाना बॉक्स ऑफिस पर 2026 की दूसरी हिट फिल्म दे पाती हैं या नहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *