30 साल बाद मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्मों में वापसी की तैयारी, OTT पर भी मचाएंगी धमाल

32603f54722573e1523edee9e8b18c5517948195787141480 original


एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने 80 और 90 के ज़माने में हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती, एक्टिंग  और शानदार डांस से अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने ‘हीरो’, ‘दामिनी’, ‘घायल’, ‘मेरी जंग’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है. एक समय हिंदी फिल्मों की सफल एक्ट्रेसेस  में शामिल रहीं मीनाक्षी ने अचानक फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अमेरिका में परिवार के साथ रहने लगीं.

करीब 30 साल  तक पर्दे से दूर रहने के बाद उन्होंने फिर मुंबई का रुख किया. इस बार उनकी प्रायोरिटी सिर्फ फिल्मों में वापसी करना नहीं, बल्कि ऐसे किरदार निभाना है, जो एक कलाकार के तौर पर उन्हें चुनौती दें.

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर

मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर 1963 को हुआ था. साल 1981 में उन्होंने ईव्स वीकली मिस इंडिया का खिताब जीता. इसके बाद उनके लिए फिल्मों के रास्ते खुले. साल 1983 में उन्होंने फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से अभिनय की शुरुआत की. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसी साल आई सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ ने उनकी किस्मत बदल दी. जैकी श्रॉफ के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई और मीनाक्षी रातोंरात चर्चा में आ गईं. ‘हीरो’ की सफलता के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई. उन्होंने ‘आंधी-तूफान’, ‘मेरी जंग’, ‘स्वाति’, ‘डकैत’, ‘इनाम दस हजार’, ‘शहंशाह’, ‘जुर्म’, ‘आवारगी’, ‘घायल’, ‘घर हो तो ऐसा’ और ‘दामिनी’ जैसी फिल्मों में काम किया.

 

साल 1993 में आई फिल्म ‘दामिनी’ उनके करियर का एक इम्पोर्टेन्ट मोड़ साबित हुई. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उन्होंने ऐसी महिला का किरदार निभाया, जो एक घरेलू हेल्पर के साथ हुए यौन अपराध के खिलाफ आवाज उठाती है. अपने परिवार और समाज के दबाव के बावजूद वह न्याय की लड़ाई लड़ती है. फिल्म में ऋषि कपूर और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में थे. 

मीनाक्षी के एक्टिंग  को खूब सराहा गया और फिल्म का डायलॉग ‘तारीख पर तारीख’ भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ. मीनाक्षी की एक और खास पहचान उनका शास्त्रीय नृत्य रहा है. वह भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी और ओडिसी जैसी नृत्य शैलियों में प्रशिक्षित हैं.

फिल्मी करियर के बीच मीनाक्षी ने निजी जिंदगी को प्रायोरिटी  देने का फैसला किया. साल 1995 में उन्होंने निवेश बैंकर हरीश मैसूर से शादी की और अमेरिका चली गईं. इसके बाद उन्होंने परिवार और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया. साल 1996 में आई ‘घातक’ उनकी आखिरी बड़ी चर्चित हिंदी फिल्मों में शामिल रही. इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. अमेरिका में रहते हुए उन्होंने अपना डांस स्कूल भी शुरू किया, जहां वह नृत्य की शिक्षा देती रहीं.

फिल्मों और OTT में काम करने को तैयार

करीब 30 साल बाद मीनाक्षी ने फिर से एक्टिंग  की दुनिया में काम करने  की इच्छा जताई. 25 मई 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह अमेरिका में 30 साल  बिताने के बाद अपने  मुंबई लौट आई हैं. उन्होंने कहा कि वह फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम करने के लिए एक्साइटेड हैं. उनकी इच्छा सिर्फ मुख्य भूमिका निभाने तक सीमित नहीं है. वह सपोर्टिंग किरदार या किसी छोटे शो का हिस्सा बनने के लिए भी तैयार हैं, बशर्ते भूमिका प्रभावशाली हो.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *