सोने ने 17% और चांदी ने 31% का गोता लगाया, खरीदारों को लगा चूना

01574c3e9768f815daa0aea543cd7bdf17949305386231241 original


सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बीते कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. सालभर का हिसाब देखें तो दोनों की कीमतें अभी भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हैं, लेकिन अगस्त 2026 में बने रिकॉर्ड स्तर से इनके भाव काफी नीचे आ चुके हैं. खासकर चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 21 अगस्त 2026 में अपने ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद सोना करीब 17% और चांदी लगभग 31% तक सस्ती हो चुकी है.

आंकड़ों के मुताबिक, 17 नवंबर 2025 को सोने की कीमत 1,22,902 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो 16 नवंबर 2026 को बढ़कर 1,34,176 रुपए हो गई. इस तरह एक साल में करीब 11,274 रुपए यानी 9% का रिटर्न मिला. इसी तरह चांदी का भाव भी 1,55,409 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,69,914 रुपए पर पहुंच गया. यानी एक साल में इसमें 14,505 रुपए का इजाफा हुआ.

अगस्त के ऊंचे स्तर से कितनी गिरी कीमत?

21 अगस्त 2026 के आसपास सोना 1,61,657 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,46,114 रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी. इसके बाद सोने में 27,481 रुपए और चांदी में 76,200 रुपए की गिरावट आई. मंगलवार को MCX पर दोनों धातुओं की शुरुआत लगभग स्थिर रही. घरेलू बाजार में सोना 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,69,377 रुपए प्रति किलो पर खुली.

क्यों सस्ता हो रहा है सोना-चांदी?

सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और वहां ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है. जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशकों को बॉन्ड जैसे ऑप्शन ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं. इससे सोने और चांदी की मांग पर दबाव पड़ता है. अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आने और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है.

हालांकि, भारतीय बाजार में गिरावट का असर कुछ हद तक कमजोर रुपए ने कम किया है. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने पर विदेश से सोना-चांदी खरीदना महंगा पड़ता है. इसके अलावा इंपोर्ट ड्यूटी और स्थानीय टैक्स भी घरेलू कीमतों को प्रभावित करते हैं.

दुनिया हिल जाएगी, 2027 के लिए बिजनेसमेन हर्ष गोयनका की 10 भविष्यवाणी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *