AICTE Fellowship 2026: बगैर टेस्ट और इंटरव्यू के 1 लाख की फेलोशिप दे रहा AICTE, ऐसे करें अप्लाई

1011457ed1b80b68aefb7b18726c4d4317947287808531474 original


AICTE Fellowship 2026: देश के इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक बेहद शानदार अवसर सामने आया है. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने अपने प्रतिष्ठित इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस खास प्रोग्राम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें चयन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या पारंपरिक भर्ती टेस्ट से नहीं गुजरना होगा. योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

सैलरी के साथ हर महीने मिलेंगे 1 लाख रुपये

इस एक वर्षीय पूर्णकालिक फेलोशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य अकादमिक जगत और इंडस्ट्री के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि शिक्षक नई तकनीकों और वास्तविक प्रोजेक्ट्स का अनुभव लेकर छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकें. चयनित शिक्षकों को हर महीने कुल 1 लाख रुपये की फेलोशिप दी जाएगी.

इसमें 75,000 रुपये प्रति माह AICTE की ओर से और न्यूनतम 25,000 रुपये प्रति माह संबंधित भागीदार कंपनी द्वारा दिए जाएंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि फेलोशिप के दौरान शिक्षकों को उनके मूल कॉलेज या संस्थान से मिलने वाली नियमित सैलरी भी पहले की तरह मिलती रहेगी.

कौन कर सकता है आवेदन? जानिए जरूरी शर्तें

इस फेलोशिप के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार किसी AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत होना चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और कम से कम 5 साल का फुल-टाइम टीचिंग अनुभव होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो 13 नवंबर 2026 तक आवेदक की अधिकतम उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

किन क्षेत्रों में काम करने का मिलेगा मौका?

इस प्रोग्राम के तहत चयनित फैकल्टी को देश की बड़ी कंपनियों के साथ सेमीकंडक्टर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस एंड डिफेंस, स्मार्ट सिटीज, ग्रीन एनर्जी, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में काम करने का सीधा अवसर मिलेगा. आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपने संस्थान से प्राप्त NOC, शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र और फोटो आईडी जैसे दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे.

यह भी पढ़ें: Low Students Enrolment:1 टीचर और गिनती के छात्र फिर भी चलेंगे स्कूल, जानें क्या हैं तमिलनाडु सरकार की योजना?

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

इच्छुक और योग्य शिक्षक AICTE के आधिकारिक फेलोशिप पोर्टल ifp.aicte.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध इंडस्ट्री लिस्ट और डोमेन में से अपनी विशेषज्ञता के अनुसार प्रोजेक्ट का चुनाव करें, रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सबमिट कर दें. इस प्रोग्राम के तहत अंतिम चयन सूची 5 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: School Winter Vacation 2026: दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान और पंजाब तक, जानें स्कूलों में कब पड़ेंगे विंटर वेकेशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *