NIFTEE 2027 Registration: NIFT प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 24 नवंबर तक मौका

f866e7a5f8531ca11dc1eaa0fe35989c17947357790541474 original


NIFTEE 2027 Registration: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी NIFT में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. NTA ने NIFTEE 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. अब शैक्षणिक सत्र 2027-28 के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार 24 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई थी.

किन कोर्सेज के लिए कर सकते हैं आवेदन?

NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह बढ़ी हुई तारीख अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, निफ्ट लेटरल एंट्री एडमिशन, आर्टिजन और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए लागू होगी. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी. अंतिम समय में फॉर्म भरने से चूक रहे हजारों छात्रों को एजेंसी के इस फैसले से काफी सहूलियत मिलेगी.

लेट फीस और करेक्शन विंडो का पूरा शेड्यूल

यदि कोई उम्मीदवार 24 नवंबर तक भी सामान्य शुल्क के साथ आवेदन नहीं कर पाता है, तो एनटीए ने उन्हें लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने का एक और अवसर दिया है. संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, छात्र 25 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच अतिरिक्त लेट फीस का भुगतान करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे.

इसके अलावा, आवेदन फॉर्म भरते समय हुई किसी भी तरह की गलती को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी. उम्मीदवार 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 के बीच अपने फॉर्म के विवरण में संशोधन कर सकेंगे. NTA ने स्पष्ट किया है कि करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी जानकारी में बदलाव का कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा, इसलिए छात्र सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें.

यह भी पढ़ें: Amazon Fresher Hiring: Google, Microsoft और Amazon में फ्रेशर्स को कैसे मिलती है नौकरी, शुरुआती सैलरी कितनी?

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

योग्य उम्मीदवार NTA की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर उपलब्ध NIFTEE 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें. 

इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें, अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें. भविष्य की जरूरत के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें. लेट फीस और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जारी सार्वजनिक नोटिस देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: RRB NTPC 2026: रेलवे NTPC आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *