FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त

3d9d248423aa12e3653ba519fe258ea717863776003431346 original


FSSAI Action on Liquor Company: FSSAI यानी फूड सेफ्टी एड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया इन दिनों एक्शन मोड में हैं. लगातार देशभर में विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है और होटल- रेस्टोरेंट्स पर लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी कड़ी में हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी शरा कंपनी के ऊपर भी FSSAI ने छापेमारी की है और हजारों शराब की बोतलें जब्त की हैं.

किस कंपनी पर की छापेमारी?
दरअसल हाल ही में फूड सेफ्टी अधिकारियों ने शराब बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Diageo पर कड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान कंपनी से करीब 18 हजार शराब की बोतलें भी जब्त की गई हैं. इस बात की पुष्टि Diageo की भारतीय कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स ने की है. कंपनी का कहना है कि अधिकारियों ने उसकी कुछ बोतलों को फिलहाल अलग रख दिया है और आगे के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘आप पूरी तरह से कायर हैं’, UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?

इन जरूरी चीजों की मिल कमी
FSSAI के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु स्थित यूनाइटेड स्पिरिट्स की फैक्ट्री में जांच की. जांच में पता चला कि कंपनी छोटी मात्रा में बिकने वाली कुछ शराब की बोतलों में रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रही थी. अधिकारियों के मुताबिक, बोतलों पर सिर्फ ये लिखा था कि वो पेट प्लास्टिक से बनी हैं.

लेकिन नियमों के अनुसार उन पर रिसाइकल्ड पेट और फूड-ग्रेड होने का खास सरकारी निशान भी होना चाहिए था. ये निशान नहीं मिलने पर अधिकारियों ने फूड सेफ्टी, गलत जानकारी देने और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता जताई. 

क्या- क्या किया जब्त?
इस जांच के दौरान करीब 16 लाख डॉलर (करीब 13-14 करोड़ रुपये) के प्रोडक्ट्स और प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई. कार्रवाई में DSP ब्लैक डीलक्स व्हिस्की, स्मर्नऑफ जेस्टी लाइम ट्रिपल डिस्टिल्ड फ्लेवर्ड वोदका और VAT 69 ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की समेत कई ब्रांड को जब्त किया गया है. हालांकि, Diageo की ज्यादातर बड़ी बोतलें कांच की होती हैं. ये कार्रवाई मुख्य रूप से 180 मिलीलीटर जैसी छोटी बोतलों पर हुई, जिनमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया था.

ये भी पढ़ें: Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *