IPL 2026 के बीच सनराइजर्स के धाकड़ क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, क्रिकेट जगत हैरान

318f3fd81f5f6b0d1a717c68c9ad304417786836163311364 original


Liam Dawson First-Class Cricket Retirement: आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन (Liam Dawson) ने अचानक संन्यास का एलान कर दिया है. डॉसन ने तत्काल प्रभाव से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया. 36 साल के डॉसन व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. इंग्लिश ऑलराउंडर दुनियाभर में होने वाली टी20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं. 

डॉसन अब तक आईपीएल में तो नजर नहीं आए हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टी20 लीग मैच में वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हैं. 2024-25 सीजन में टूर्नामेंट में सनराइजर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा बैटिंग में 47 रन बनाए थे. वह फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जारी रखेंगे क्योंकि उन्होंने सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा है. 

संन्यास को लेकर क्या बोले डॉसन?

डॉसन ने संन्यास को लेकर हैम्पशायर की वेबसाइट को बताया, “यह फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि सफेद गेंद क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह सही समय है.”

डॉसन के संन्यास का मकसद साफ है, वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना खेल आगे बढ़ाना चाहते हैं. बताते चलें कि उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट खेले हैं. इसके अलावा व्हाइट बॉल क्रिकेट में 9 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल लिए हैं. अब डॉसन व्हाइट बॉल गेम को और मजबूत करके इंग्लैंड के सेटअप का नियमित हिस्सा बन सकते हैं. 

लियाम डॉसन का फर्स्ट क्लास करियर 

डॉसन ने अपने करियर में 218 फर्स्ट क्लास के मुकाबले खेले हैं. इन मैचों की 284 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 32.31 की औसत से 380 विकेट चटकाए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 12/130 का रहा. डॉसन ने 3 बार ’10 विकट हॉल’ और 15 बार ‘5 विकेट हॉल’ अपने नाम किया है. बाकी बैटिंग करते हुए 351 पारियों में 34.48 की औसत से 10828 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 शतक और 56 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 171 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच इंग्लैंड की टेस्ट टीम का एलान, जोफ्रा आर्चर ने खेलने से किया मना! 3 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

MI ने कर दिया रिलीज, तो ये 3 टीम हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी दांव पर लगाने को होंगी तैयार!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *