Sticky Oil Bottle Cleaning: तेल की बोतल चिपचिपी हो गई? किचन की ये ट्रिक अपनाएं

be013bc6d3b2b670b09605bac7e71bfc17862715496271470 original


Sticky Oil Bottle Cleaning: रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली तेल की बोतल कुछ ही दिनों में बाहर से चिपचिपी होने लगती है. न सिर्फ बोतल पकड़ना मुश्किल हो जाता है, बल्कि रसोई की अलमारी और स्लैब भी गंदी दिखने लगती है. अच्छी बात यह है कि इसे साफ करने के लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं, घर में मौजूद कुछ चीजें ही यह काम मिनटों में कर देती हैं.

तेल की बोतल से चिपचिपाहट हटाने का सबसे आसान तरीका है गर्म पानी और नींबू का इस्तेमाल. गर्म पानी में नींबू निचोड़कर बोतल को अच्छी तरह पोंछें, नींबू का एसिड चिकनाई को तुरंत ढीला कर देता है, जिससे तेल की परत आसानी से उतर जाती है.

यह भी पढें: Budget Family Trip: फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं? ये हैं कम बजट वाली शानदार डेस्टिनेशन

बेकिंग सोडा बनेगा सबसे भरोसेमंद 

अगर सिर्फ गर्म पानी और नींबू से बात न बने, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. थोड़ा बेकिंग सोडा बोतल की सतह पर छिड़ककर हल्के हाथों से रगड़ें, यह प्राकृतिक स्क्रबर की तरह काम करता है और जिद्दी चिकनाई को भी आसानी से साफ कर देता है.

यह है कमाल का उपाय

तेल या घी के डिब्बों में अगर अंदर से भी चिपचिपाहट जमी हो, तो डिब्बे में थोड़ा सिरका डालकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें. सिरके की एसिडिक प्रकृति चिकनाई को तोड़ देती है, जिसके बाद डिब्बे को साधारण पानी से धोना ही काफी रहता है.

चावल वाला देसी नुस्खा

प्लास्टिक के डिब्बों के लिए चावल का तरीका बेहद असरदार साबित होता है. डिब्बे में थोड़ा चावल और पानी डालकर अच्छी तरह हिलाएं, चावल के दाने स्क्रबर की तरह काम करते हैं और अंदर जमी गंदगी को आसानी से साफ कर देते हैं.

सुखाना न भूलें

सफाई के बाद बोतलों और डिब्बों को अच्छी तरह सुखाना उतना ही जरूरी है, जितना उन्हें साफ करना. गीले डिब्बों में दोबारा तेल भरने से बदबू और फंगस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए धोने के बाद इन्हें धूप में सुखाना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है.

जानेंं यह छोटी सी आदत 

यह सभी ट्रिक्स न सिर्फ बोतल की सफाई आसान बनाती हैं, बल्कि पूरी रसोई को भी साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने में मदद करती हैं. हफ्ते में एक बार इन तरीकों को अपनाकर तेल घी की बोतलों की चिपचिपाहट से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है.

यह भी पढें: Roti Storage Tips: रोटी रखने का सही तरीका क्या है? 6 घंटे बाद भी रहेगी नरम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *