Vaibhav Sooryavanshi and Chris Gayle Comparison: वैभव सूर्यवंशी हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में नजर आए थे. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. तीन मैचों की 3 पारियों में सूर्यवंशी के बल्ले से 151 रन निकले, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया. इसके साथ वैभव ने करियर में 40 टी20 मैच खेल लिए. इतने मैचों के साथ अगर वैभव की तुलना क्रिस गेल के साथ की जाए, तो भारतीय बल्लेबाज काफी आगे नजर आता है.
दोनों के रन, औसत और यहां तक स्ट्राइक रेट में भी बड़ा फर्क है. इसके अलावा वैभव ने गेल से ज्यादा शतक और अर्धशतक भी लगाए हैं. तो आइए जानते हैं कि 40-40 टी20 मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल के आंकड़ों में कितना फर्क है.
40 टी20 पारियों के बाद वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल के आंकड़े
| आंकड़े (Stats) | क्रिस गेल | वैभव सूर्यवंशी |
| रन (Runs) | 1189 | 1670 |
| औसत (Average) | 33.97 | 42.82 |
| स्ट्राइक रेट (Strike Rate) | 137.29 | 216.32 |
| शतक (Hundreds) | 1 | 4 |
| अर्धशतक (Fifties) | 7 | 8 |
40 टी20 मैच पूरे करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल से 481 रन ज्यादा बनाए हैं. रन के साथ-साथ वैभव हर एक आंकड़े में आगे हैं.
वैभव ने 14 साल की उम्र से आईपीएल खेलना शुरू किया. टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करके वैभव ने टीम इंडिया में जगह हासिल की. 15 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया.
वैभव सूर्यवंशी का करियर
अब तक वैभव ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 6 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे.
इसके अलावा वैभव ने 8 फर्स्ट क्लास और 13 लिस्ट-ए मैच खेले. वहीं राजस्थान के लिए पिछले 2 साल से खेल रहे वैभव ने आईपीएल के 23 मैच खेल लिए हैं. पिछले यानी 2026 के आईपीएल में वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे.
यह भी पढ़ें: 150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’